back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 13, 2026
spot_img

मधुबनी के उमगांव में अपराधियों ने दो युवकों पर किया जानलेवा हमला, एक की तोड़ी हाथ, दूसरे का सिर फोड़ा

spot_img
- Advertisement -

रलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के उमगांव बैंक चौक के निकट हथियारों से लैश बदमाशों ने गांव के ही दो युवकों पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की है। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक युवक का सिर फूटा तो दूसरे का हाथ तोड़कर जख्मी कर दिया है। जख्मियों की पहचान उमगांव के ही दिलशाद और अब्दुल जाहीर के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: Basopatti पुलिस की तेज नजरों से नहीं बच सका शातिर, बभनदेंई पुल से अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, पढ़िए... क्या किसी बड़ी साजिश की थी तैयारी?

ग्रामीणों ने जख्मी अवस्था में दोनों को इलाज के लिए उमगांव सीएचसी में भर्ती करा दिया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी के मुताबिक बीते सोमवार की संध्या दोनों युवक दुर्गापट्टी से अपने घर आ रहे थे। जहां बैंक चौक पर उमगांव के ही मनोज यादव, प्रियतम मंडल व रवि यादव ने 10 से 15 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर लाठी, लोहे के रॉड व पिस्तौल से लैश सभी ने रास्ते में रोककर गाली -गलौज करते हुए जेब से नकद रुपये व गले का चेन छीन लिया।

- Advertisement -

विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से लोहे के रॉड से एक युवक का हाथ तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक का सिर फोड़कर उसके हाथ में भी धारदार हथियार घोपकर जख्मी कर दिया और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। इस बावत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एमएस धोनी-युवराज सिंह विवाद पर संदीप पाटिल का बड़ा खुलासा: क्या थी सच्चाई?

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी और युवराज सिंह के बीच अनबन की...

युवाओं के सपनों का Real Estate: Gen Z और मिलेनियल्स बदल रहे हैं घर खरीदने का अंदाज

Real Estate: भारत का रियल एस्टेट बाजार अब सिर्फ ईंट और सीमेंट का कारोबार...

Tata Curvv: नई एसयूवी खरीदने का बना रहे हैं प्लान? जानें पूरी EMI डिटेल्स!

Tata Curvv: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी किसी नई एसयूवी की चर्चा होती...

मीका सिंह फार्महाउस: फराह खान ने किया दौरा, कहा ‘सलमान खान भी अपना कर्जत फार्म भूल जाएंगे’!

Mika Singh Farmhouse: बॉलीवुड के जाने-माने प्लेबैक सिंगर मीका सिंह अपनी शानदार गायकी से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें