
सीबीएसई 10 वीं बोर्ड के रिजल्ट में खुटौना की निशा ने 92 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रखंड का नाम किया रौशन
खुटौना,मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई) दसवीं बोर्ड के परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
खुटौना के पहाड़ीटोल वार्ड 15 के निवासी जामुन प्रसाद की पुत्री निशा कुमारी ने 460 अंक (92%) प्राप्त कर प्रखंड तथा अपने गांव का नाम रौशन किया। संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल की छात्रा निशा कुमारी ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता तथा छोटे भाई नारायण को दिया है।
निशा के पिता एक बर्तन व्यवसायी और मां गृहणी हैं। बताते चलें कि काफी समय से परीक्षा के परिणाम का इंतजार किया जा रहा था। और परिणाम घोषित होते ही बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी सफल बच्चे अपने-अपने विद्यालय पहुंच अध्यापकों से आशीर्वाद लेकर मिठाई बांट अपने खुशियों का इजहार किया।
वहीं, इस बार महारथ हासिल करने में बेटियों का दबदबा कायम रहा। वहीं, निशा ने बताया कि मेहनत एवं दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत सफलता की कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।



