मुख्य बातें
सर्पदंश से 9 वर्षीय बालक की मौत
परिवार में पसरा मातम
पतौना ओपी के परसौनी उत्तरी वार्ड 2 की घटना
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: शव पर विलाप करते परिजन
बिस्फी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के पतौना ओपी क्षेत्र के परसौनी उत्तरी पंचायत के वार्ड 2 में बीते शुक्रवार की रात सूरज मुखिया के पुत्र अमित कुमार मुखिया (9) को सांप ने डंस लिया।






जानकारी के मुताबिक किशोर रात में पेशाब करने के लिए आंगन में गया जहां सांप ने उसे डस लिया।आनन-फानन में परिजन व स्थानीय लोग इलाज के लिए बच्चे को सदर अस्पताल मधुबनी ले गए गया। जहां अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।तब तक हालत ज्यादा खराब हो जाने के कारण बच्चे ने दरभंगा जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पतौना ओपी के एएसआई राजेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।पतौना पुलिस ने बालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इस घटना से मृतक के परिवार एवं गांव में मातम पसरा हुआ है।सिमरी भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिजीत पासवान, स्थानीय मुखिया अनिता कुमारी ने परिवार से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।








