back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Madhubani में Uzbekistani महिला खुजेवा जिलोला को SSB ने दबोचा,फर्जी आधार, Nepali-Indian cash समेत कई सामान बरामद 

मुख्य बातें: लौकहा एसएसबी ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को भारतीय सीमा में प्रवेश के दौरान पकड़ा, किया लौकहा पुलिस के हवाले।फर्जी आधार कार्ड, 1260 रूपए नेपाली करेंसी, 5 डॉलर, भारतीय मुद्रा के 20 रूपए, युएई के 3 सिक्के, 1वीवो मोबाइल, 3 सिम कार्ड तथा 1 सूटकेस बरामद, अब हो रही है पड़ताल, क्या है kathmandu से Delhi तक का कनेक्शन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

खुटौना, मधुबनी देशज टाइम्स। लौकहा जी समवाय के एसएसबी जवानों ने गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 246 के समीप स्थित कस्टम चेकपोस्ट पर उज्बेकिस्तान देश की एक महिला को बिना दस्तावेज अवैध तरीके (SSB caught Uzbekistan woman in Madhubani) से प्रवेश करने पर पकड़ा।

- Advertisement -

जानकारी देते हुए एसएसबी इंस्पेक्टर राजकुमार कुमार ने बताया रोजमर्रा की तरह गुरूवार की सुबह 09: 30 बजे सीमा के चेकपोस्ट पर तैनात जवान दोनों देशों से आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी जमाए हुए थी। साथ ही उनके समानों की भी तलाशी ली जा रही थी।

- Advertisement -

तभी नेपाल से भारत की ओर आ रही एक महिला पर शक हुआ जहां पूछताछ के दौरान महिला घबराने लगी। जिसे कैंप ले जाया गया। वहीं, स्थानीय थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संतोष कुमार मंडल,आईवी एवं अन्य बलकर्मियों की मदद से सघन्न पूछताछ की गई। इस दौरान महिला ने अपनी पहचान उज्बेकिस्तान देश की कुक्चे गांव के गली नं. 35 बी निवासी दवलत किजी के 25 वर्षीया बेटी खुजेवा जिलोला के रूप में बताई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर: Bihar Paramedical Education पर विधानसभा में तीखी बहस... पढ़िए फकफकाती उम्मीद और टूटते विश्वास

वहीं महिला ने आगे बताते हुए कहा कि वह काठमांडू से दिल्ली अपने दोस्त राकेश के पास जा रही थी जो दिल्ली में गाड़ी चालक है। महिला कि तलाशी के दौरान द्वारकापुरी पते का फर्जी आधार कार्ड, 1260 रूपए नेपाली करेंसी, 5 डॉलर, भारतीय मुद्रा के 20 रूपए, युएई के 3 सिक्के, 1वीवो मोबाइल, 3 सिम कार्ड तथा 1 सूटकेस बरामद हुआ।

वहीं एसएसबी ने महिला के दिये गये बयान एवं पर्याप्त दस्तावेज के नहीं रहने पर अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश करने के अपराध में लौकहा थाने में प्रतिवेदन दिया। थानाध्यक्ष लौकहा ने एसएसबी के दिये गये प्रतिवेदन पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: 14 फरवरी 2026 का दैनिक ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीला में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का...

14 फरवरी 2026 का विस्तृत पंचांग और हनुमान जी की कृपा

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष और सनातन धर्म की गहरी परंपराओं में पंचांग का...

T20 World Cup 2026: क्या भारतीय क्रिकेट के लिए बन रहा है ऐतिहासिक संयोग?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में एक बार फिर उम्मीदों...

Rohit Shetty फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: पुणे से मुंबई तक ऐसे बिछाया गया था जाल!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें