spot_img

मधुबनी के झंझारपुर में मजदूर महिला की चाकू से गोदकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
मजदूर महिला की निर्मम हत्या से सनसनी
आम के बागान से पुलिस ने बरामद किया शव
मामला भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैयमा गांव की
मामले की जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैयाम पश्चिमी पंचायत के रैयाम ओझा आम के बागान से पुलिस ने करीब 35 वर्षीया एक मजदूर महिला का शव ग्रामीणों के सूचना पर बरामद किया है।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव देखने से प्रतीत होता है कि किसी ने मृतक महिला के साथ गलत व्यवहार कर चाकू से गर्दन पर गोद कर हत्या कर आम के बागान में ला कर फेंक दिया है। बताया जाता है कि मृतक महिला गुरुवार शाम मजदूरी कर घर लौटी थी और फिर सब्जी खरीदने के लिये घर में बोलकर निकली थी। उसके बाद रात भर घर नहीं लौटी।

- Advertisement -

सुबह होते होते ग्रामीणों ने मृतक महिला का शव गांव के ओझा गाछी आम के बागान में देखा। मृतका की पहचान गांव के सरोज सदाय की पत्नी कुसुम देवी के रूप में की गई है। मृतका अपनी सास ससुर से अलग रह रही थी। मृतका के पति की दिमागी हालत ठीक नहीं रहने के कारण वह अकेली हर रोज मजदूरी कर अपने दम पर परिवार के लिये दो जून की रोटी जुटाती थी।

मृतका को एक 10 वर्ष का पुत्र और 8 वर्ष की एक पुत्री है। बच्चे रो-रोकर अपनी मां को खोज रहे हैं। महिला के शव की सूचना मिलने पर गांव में मातम का माहौल है। थानाध्यक्ष रूपक कुमार अम्बुज ने बताया कि शव बरामद कर मामला दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। झंझारपुर एसडीपीओ आशीष आनंद ने इस संबंध में बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct