
मुख्य बातें
लाल झंडे से पट चुका है उच्चैठ समेत पूरा बेनीपट्टी इलाका
फोटो:- बेनीपट्टी के उच्चैठ में आयोजित सम्मेलन में मंचासीन भाकपा नेता व कार्यकर्ता व झंडा फहरा कार्यक्रम की शुरुआत करते पूर्व विधायक एवं मार्च में शामिल भाकपा कार्यकर्ता
बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 24 वां जिला सम्मेलन सह तीन दिवसीय विशाल आम सभा का आयोजन कालिदास विद्यापति साइंस कॉलेज उच्चैठ परिसर में किया गया। पहले दिन रविवार को सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने झंडोतोलन कर किया।
सम्मेलन में शहीद कलश एवं वेदी पर पुष्पांजली अर्पित करने के बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। भाकपा के जिला मंत्री मिथिलेश झा की अध्यक्षता में हुई आमसभा को संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य सचिव सह पूर्व विधायक श्री पांडे ने कहा कि देश में कमरतोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से आम जनता काफी त्रस्त है।बाढ़ सुखाड़ के स्थायी निदान एवं बहुद्देशीय हाई डैम का निमार्ण नहीं होने से लोगों को हर वर्ष बाढ़ और सुखाड़ का दंश झेलना पड़ता है। बिहार व मिथिलांचल के विकास सामाजिक व राजनीतिक परिर्वतन, शोषितविहिन समाज निर्माण के संघर्ष और शहादत का लंबा इतिहास रहा है।
भाकपा के पार्टी के संगठन एवं आंदोलन को मजबूत करने की जरूरत है। वहीं पूर्व सांसद नागेंद्र नाथ ओझा ने कहा कि देश में तेजी से महंगाई बढ़ने से गरीबों की थाली से रोटी व नमक छीना जा रहा है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है। किसान ,मजदूर एवं गरीबों की समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। लोगों में साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने की कोशिश में लगी है।
भाकपा केंद्र की मोदी सरकार के इस मंसूबे को विफल करने के लिये लोगों को लगातार जागरूक करने का काम कर रही है। कार्यक्रम को भाकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रमोद प्रभाकर, ओमप्रकाश नारायण, राजश्री किरण, स्वागता
अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय, महासचिव व अंचल मंत्री आनंद कुमार झा, कोषाध्यक्ष तिरपित पासवान, संतोष कुमार झा, कृपानंद आजाद, अशेश्वर यादव, बालकृष्ण मंडल, बिलटू प्रसाद महतो, महेश यादव, राजेश कुमार पांडेय, प्रभात कुमार कर्ण, प्रो. शबीर अहमद, मनोज मिश्र व शबनम झा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
तीन दिवसीय भाकपा के पार्टी सम्मेलन को लेकर सौ से अधिक जगहों पर तौरणद्वार और जगह-जगह पर लाल झंडा भी लगाया गया है। वहीं कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व विभिन्न इलाकों से भाकपा के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में अलग – अलग रैली निकाल वीर भोगेन्द्र, तेज नारायण झा अमर रहे सहित अन्य नारेबाजी करते हुए केवीएस कॉलेज कार्यक्रम स्थल पहुंचे।






You must be logged in to post a comment.