spot_img

Madhubani News|Benipatti News|पहुंची Education Department की State Level Team, ताबड़तोड़ Colleges और Schools की जांच, HM समेत दो Teachers मिले Absent

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News|Benipatti News| Education Department की State Level Team ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ Colleges और Schools की जांच की। शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने बेनीपट्टी के महाविद्यालयों और विद्यालयों में पहुंचकर बारीकी से हर चीज की जांच की। इस दौरान मध्य विद्यालय बेनीपट्टी में एचएम समेत दो शिक्षक अनुपस्थित (Two teachers including HM are absent) मिले।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Madhubani News|Benipatti News|  बेनीपट्टी अनुमंडल के कई महाविद्यालयों और विद्यालयों का निरीक्षण

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग की टीम ने बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र के कई महा विद्यालयों और विद्यालयों का निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व विभाग के विशेष सचिव डा. सतीश चंद्र झा कर रहे थे। उनके साथ मधुबनी के माध्यमिक शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुंदन कुमार भी मौजूद थे। शिक्षा विभाग की टीम बेनीपट्टी प्रखंड सीमा में प्रवेश करते ही सबसे पहले बुनियादी विद्यालय अड़ेर का निरीक्षण के लिए पहुंच गई।

- Advertisement -

Madhubani News|Benipatti News| पंजी, शौचालय, चापाकल, चहारदीवारी, कमरों की स्थिति सब पर नजर

टीम ने विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, शौचालय, चापाकल, चहारदीवारी, कमरों की स्थिति सहित कई विन्दुओं पर विस्तार से जांच की। टीम के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षक मौजूद थे। वहां से निकलने के बाद शिक्षा विभाग की टीम सीधे बेनीपट्टी मुख्यालय के कटैया रोड में संचालित डा. नीलांबर चैधरी महाविद्यालय में पहुंच जांच की। टीम ने काॅलेज में कमरों की संख्या, महाविद्यालय की जमीन, बेंच डेक्स, शौचालय, चापाकल, पहुुंचपथ, बिजली, परिसर का भूभाग और काॅलेज में सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से मौजूद काॅलेज प्रबंधन से जानकारी लीं।

- Advertisement -

Madhubani News|Benipatti News| निरीक्षण के दौरान एचएम सहित दो अन्य शिक्षक अनुपस्थित

इसके अलावे टीम ने विभिन्न पंजियों का भी अवलोकन किया और स्थिति देख काफी संतोष व्यक्त किया। वहां से निकलने के बाद शिक्षा विभाग की टीम कटैया रोड में ही संचालित मध्य विद्यालय पहुंच गई। जहां निरीक्षण के दौरान एचएम सहित दो अन्य शिक्षक अनुपस्थित पाये गए। वहां भी वर्तमान स्थिति और सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेने के बाद टीम प्रखंड कार्यालय के निकट संचालित सूरसरि चंद्रामुखी महिला महाविद्यालय पहुंच जांच की।

Madhubani News|Benipatti News| पीडीसीपी काॅलेज बसैठ की भी जांच

वहां भी टीम काॅलेज के पास मौजूद संसाधन और जमीन के संबंध में जानकारी लीं। टीम ने पीडीसीपी काॅलेज बसैठ की भी जांच की। टीम के नेतृत्वकर्ता शिक्षा विभाग के विशेष सचिव श्री झा ने बताया कि अनुदानित काॅलेजों का सत्यापन किया गया है कि आखिर काॅलेज बेहतर तरीके से संचालित किया भी जा रहा है या केवल कागजों पर ही सिमट कर रह गया है। महाविद्यालय के पास संसाधनों को देखा गया है।

Madhubani News|Benipatti News| शिक्षा विभाग के निर्देश और संचालित व्यवस्था पर पूरा फोकस

महाविद्यालय हो या विद्यालय शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में संचालित किया जा रहा है कि नही, इसको लेेकर निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान एमडीएम प्रभारी सुमन झा,राजीव कुमार के अलावे डा.एनसी काॅलेज में प्रभारी प्राचार्य प्रो.नीलांबर झा, प्रो.महानंद झा, प्रो.ब्रहमकुमार झा, ललित नारायण मिश्र, हरिवंश झा, शैलेंद्र झा,अरूण झा, प्रदीप कुमार झा,पंकज कुमार झा और एससी महिला काॅलेज में उदेश्वर कुमार,प्रो. अमरेंद्र ठाकुर, प्रो.चतुर्भुज झा, प्रो.सचिन्द्र लाभ, प्रो.विनोद साफी, तारानंद ठाकुर,रवींद्र कुमार झा, मनोज कुमार झा, हेम कुमार झा, हेमकांत ठाकुर तथा पीडीसीपी काॅलेज के प्राचार्य प्रो. मदन कुमार कर्ण सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News दीपावली-छठ पर जानलेवा हो सकती है एक गलती! अग्निशमन विभाग ने बताया- कैसे सुरक्षित रहेगा अलीनगर!

Aleenagar Fire Safety: दीपावली और छठ महापर्व पर आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग सक्रिय हो गया है। अलीनगर में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षा के उपाय बताए गए, साथ#AleenagarNews,#BiharFireSafety,#DiwaliChhathSafety

बड़ी खबर! उत्तर बिहार से दिल्ली जाने वाली इन ट्रेनों का परिचालन 2026 तक बढ़ा, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Trains: उत्तर बिहार के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। बरौनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत कई शहरों से दिल्ली के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अब 2026 तक जार#BiharTrains,#DelhiSpecialTrains,#NorthBihar

बिहार में शिक्षक बनना अब और मुश्किल! BPSC TRE-4 में 33 हजार पदों पर 10 लाख से ज्यादा आवेदन, देखें पूरा गणित

Bihar Teacher Recruitment: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना अब और चुनौतीपूर्ण हो गया है। BPSC TRE-4 में 33,320 पदों के लिए 10 लाख 550 आवेदन मिले हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है, जिससे प्रति#BiharTeacherRecruitment,#BPSCTRE4,#BiharNews

भागलपुर में एक्शन! DM के आदेश पर BDO ने खुद परखीं ग्रामीण सड़कें, रिपोर्ट में क्या?

Bhagalpur Roads: भागलपुर में जिलाधिकारी के आदेश पर सन्हौला प्रखंड की ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता जांची गई। बीडीओ कन्हैया कुमार ने खुद मौके पर पहुंचकर साइनेज और निर्माण मानकों का#BhagalpurNews,#BiharRoads,#RoadInspection