फोटो:अरेर के एकतारा में विलाप करते परिजन
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी के एकतारा गांव में बिजली करंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी है़। मृतक की पहचान एकतारा गांव निवासी देवकुमार यादव के 22 वर्षीय पुत्र रतीश कुमार के रूप में की गयी है।
बताया जा रहा है़ कि मृतक दिल्ली रहता था और गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे के आस-पास में वह घर आया ही था। घर आने के बाद परिजनों से औपचारिक भेंट के बाद वह अपनी मां को बोला कि नाश्ता बनाओ हम स्नान करके आते हैं।
इसी क्रम में वह घर में लगे बिजली के बोर्ड में लैपटॉप चार्ज में लगाने गया, जहां वह करंट की चपेट में आ गया। घर के परिजन किसी काम से घर में गये तो उसे करेंट में चपेट में चिपका देखा तो शोर मचाया।
इसके बाद उसे आनन-फानन में परिजन सदर अस्पताल मधुबनी ले गये, जहां चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। मृतक की मां पूनम देवी सहित सभी परिजन रोने बिलखने लगे। जानकारी के मुताबिक मृतक से छोटा एक भाई और बहन भी है।
रतीश की शादी नहीं हुई थी। बहन की शादी में वह बीते अप्रैल महीने में दिल्ली से घर आया था और शादी संपन्न होने के बाद वह फिर दिल्ली चला गया था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है़। साथ ही समाचार भेजे जाने तक अंतिम संस्कार किये जाने की प्रक्रिया की जा रही थी। घटना पर परौल पंचायत के मुखिया सुनील यादव और पंचायत समिति सदस्य अशोक राम ने दुःख व्यक्त किया है।