spot_img

Madhubani News| जमीन पर दखल-कब्जा में ऐंठ लिए पैसे, ठगी में पूर्व अंचल निरीक्षक को सम्मन

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News|पैसे की ठगी में पूर्व अंचल निरीक्षक को सम्मन| जहां खजौली थाना क्षेत्र के खजौली ग्राम निवासी राम विलास मेहतर द्वारा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुबनी की अदालत में जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे की ठगी करने तथा अनुसूचित जाति (Summons to former circle inspector in money fraud case in Madhubani) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दायर एक वाद पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए तत्कालीन अंचल निरीक्षक एवं उनके एक निजी सहयोगी के विरुद्ध सम्मन जारी किया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Madhubani News| खेती योग भूमि पर दखल-कब्ज दिलाने को लेकर वर्ष 2022 में

अदालत ने तत्कालीन अंचल निरीक्षक पंकज कुमार एवं उनके निजी सहयोगी राम उदगार साह पर जमीन पर दखल कब्जा दिलाने को लेकर पैसे की ठगी करने तथा ठगी किये पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज एवं अपमानित करने के आरोप को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध सम्मन जारी करने का आदेश दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime| बिहार में अपराध पर तेजस्वी यादव का 'भगवान भरोसे' वाला बयान, सरकार को घेरा | पढ़िए - “जनता अपनी जान की जिम्मेवार ख़ुद होगी"

Madhubani News| खेती योग भूमि पर दखल-कब्ज दिलाने को लेकर वर्ष 2022 में

जानकारी के अनुसार, परिवादी राम विलास मेहतर ने सन् 1990 में पर्चा से प्राप्त कुल 60 डिसमिल खेती योग भूमि पर दखल-कब्ज दिलाने को लेकर वर्ष 2022 में अंचल कार्यालय से गुहार लगाया था। किन्तु उक्त दोनों आरोपियों ने दखल-कब्जा दिलाने के नाम पर परिवादी से 40 हजार रुपये ले लिए तथा उनका काम नहीं किया। करीब एक वर्ष बाद परिवादी द्वारा पुनः अपने पैसे की मांग करने पर उसके साथ दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज किया तथा उन्हें जलील किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News| मिथिला की पहचान ऐतिहासिक सौराठ सभागाछी में दो दिन गूंजेगी संस्कृति की धुन, महोत्सव की तारीख तय!स्थानीय कला-शिल्प को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, मिथिलाक्षर भी होगा संरक्षित

Madhubani News| परिवादी पक्ष के अधिवक्ता नमो नारायण यादव का कहना था

वहीं परिवादी पक्ष के अधिवक्ता नमो नारायण यादव का कहना था कि दोनों आरोपियों ने अंचल अधिकारी खजौली के नाम पर परिवादी से पैसा लिया इस हेतु वे तत्कालीन अंचल अधिकारी खजौली के विरुद्ध भी सम्मन जारी करने का आग्रह ऊपरी अदालत से करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime भागलपुर में घूम रहा था अवैध पिस्टल लेकर! धर दबोचा शातिर अपराधी

Bhagalpur Crime: भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बरारी थाना क्षेत्र से एक अपराधी को देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।#BhagalpurCrime,#BiharPolice,#IllegalArms

Madhubani Accident मधुबनी NH-27 पर 5 साल के मासूम की कंटेनर से कुचलकर मौत, विरोध में सड़क जाम

Madhubani Accident: मधुबनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। NH-27 पर सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। घटना के बाद चाल#MadhubaniAccident,#BiharRoadSafety,#ChildSafety

छोटे सरकार का ‘दोस्ती’ वाला सफर: 400 KM दूर दोस्त के बेटे की शादी में पहुंचे अनंत सिंह, रास्ते में लगा काफिला!

Bihar Anant Singh: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपने पुराने दोस्त पप्पू सलमान के बेटे की दावत-ए-वलीमा में शामिल होने के लिए पटना से प्रयागराज तक 400 किलोमीटर का सफर तय कि#AnantSingh,#BiharNews,#Prayagraj

मधुबनी में बड़ा फैसला! अब गड्ढों वाली सड़कों से मिलेगी मुक्ति, त्योहारों से पहले होगा काम | 69 जांच टीमों का गठन

Bihar Road Repair: मधुबनी के जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सड़कों और पुलों की मरम्मत के लिए 69 जांच टीमें बनाई हैं। यह पहल खासकर महिलाओं, व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व#BiharRoadRepair,#MadhubaniNews,#DMAnandSharma