
फोटो :अपने समर्थकों के साथ खुशी का इजहार करते विजयी प्रत्याशी
बिस्फी, मधुबनी देशज टाइम्स। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार की मध्य रात्रि में प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मतों की गिनती प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में संपन्न हुई। अध्यक्ष, मंत्री सहित 11 सदस्यीय प्रबंध कार्यकारिणी मत्स्यजीवी सहयोग समिति के लिए कुल 3198 में से 1069 पुरुष एवं 821 महिलाओं ने मतदान किया।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में जारी मतगणना के बाद आरओ सह सीओ श्रीकांत कुमार सिन्हा ने अध्यक्ष पद के लिए अवधेश मुखिया एवं मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद के लिए सुलेखा कुमारी को विजई घोषित किया।वहीं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के लिए अर्जुन सहनी, ललन मुखिया, शिव कुमार सहनी, उमेश सहनी, राम प्रमोद सहनी, शत्रुघ्न सहनी, रामपरी देवी, अनरिया देवी, विभा देवी, उषा देवी, आरती देवी को विजय घोषित किया गया।
मतगणना की घोषणा के बाद आरओ सह सीओ श्रीकांत कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक राजेश्वर प्रसाद, बीपीआरओ चंद्रदेव प्रसाद, सुधीर कुमार मंडल, बीसीओ अश्विनी कुमार ने संयुक्त रूप से तत्काल सभी विजई घोषित किए गए उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र देकर जीत की बधाई एवं सफलतापूर्वक पद के निर्वाहन की शुभकामनाएं दी।
जीत के बाद विजयी अध्यक्ष मंत्री एवं सदस्यों को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।इस मौके पर बधाई देने वालों में प्रमुख रीता कुमारी, कॉपरेटिव अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव,पूर्व जिला पार्षद राजेश यादव, बेनीपट्टी मछुआ सोसाइटी के मंत्री सुधीर सहनी आदि शामिल थे।




