spot_img

Madhubani News: लदनियां में उबले शिक्षक, Sukdev Mahato Janta College में जड़ा ताला

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News: लदनियां में उबले शिक्षक, Sukdev Mahato Janta College में जड़ा ताला। जहां, आक्रोशित (Teachers lock SMJ College in Madhubani’s Ladaniya) शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर काॅलेज में तालाबंदी करते हुए खाजेडीह काॅलेज कर्मियों ने अपना 73वां दिन भी धरना जारी रखा।

- Advertisement -

- Advertisement -

दस सूत्री मांगों के समर्थन में कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर तालाबंदी

मधुबनी के लदनियां प्रखंड के खाजेडीह स्थित सुकदेव महतो जनता कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की ओर से जारी अनिश्चितकालीन धरना के 73 वें दिन अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर तालाबंदी कर तदर्थ कमेटी के सदस्य डॉ. धनेश्वर प्रसाद सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

 कॉलेज में पठन-पाठन कार्य पर भी पड़ा असर

काॅलेज में तालाबंदी के कारण कॉलेज में पठन-पाठन कार्य पर भी असर पड़ा। शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रो गौरी शंकर कामत एवं महासचिव प्रो भोला प्रसाद महतों ने संयुक्त रूप से कहा कि कॉलेज के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी के साथ ही आंदोलन तेज कर दिया गया है।

नौ जुलाई से चल रहा बेमियादी धरना-प्रदर्शन

महासंघ के अध्यक्ष प्रो. गौरीशंकर कामत एवं महासचिव प्रो भोला प्रसाद महतों का कहना है कि नौ जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। महासंघ कहना है कि मुख्य मांग है कि तदर्थ कमेटी सदस्य डॉ. धनेश्वर प्रसाद सिंह को तदर्थ कमिटी से निष्काषित करने, प्रो. भोला प्रसाद महतो एवं प्रो. राजकिशोर प्रसाद सिंह के सेवा से बर्खास्तगी वापस लेने, कॉलेज के आंतरिक स्रोत से आय का 70 प्रतिशत राशि कॉलेज कर्मियों के मासिक वेतन के रूप में देने, पूर्व प्रभारी डॉ. जगदीश प्रसाद की ओर से कर्मचारी कल्याण कोष के की ओर से 16 लाख रुपये गबन की जांच यूनिवर्सिटी स्तर के ऑडिटर से करायी जाने, कॉलेज में करोड़ों रुपये गबन की जांच कर दोषी के खिलाफ अनुशासनिक की जाय। किसी भी जांच से पूर्व शासी निकाय के सचिव डॉ. धनेश्वर प्रसाद सिंह को अलग रखे जाने की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence