

मुख्य बातें
तीन प्रखंड के पंचायत जनप्रतिनिधियों का हरलाखी में होगा प्रशिक्षण:बीपीआरओ
प्रशिक्षण में मधवापुर, हरलाखी व बासोपट्टी के मुखिया, पंसस व उपमुखिया होंगे शामिल
हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में पंचायत के जनप्रतिनिधियों को दस से बारह अगस्त तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमे मधवापुर, हरलाखी व बासोपट्टी के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
जानकारी देते हुए प्रखंड कार्यपालक पदाधिकारी अमित अक्षय मिश्र ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थानों के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए विस्तृत कार्यक्रम किया जाना है। कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा। जो टीपीसी भवन में दस से बारह अगस्त तक गैर आवासीय होगा।
प्रशिक्षण में मधवापुर, हरलाखी व बासोपट्टी के सभी मुखिया, पंसस व उपमुखिया को शामिल होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को जन्म एवं मृत्य के रजिस्ट्रीकरण से संबंधित जानकारी के साथ – साथ अन्य बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।

