spot_img

मधुबनी का बसैठ…जहां कोजागरा के अगले दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का होता विसर्जन

spot_img
- Advertisement -

फोटो: बेनीपट्टी के बसैठ में विसर्जन को जाती मां दुर्गा की प्रतिमा

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र का बसैठ में दुर्गापूजा और प्रतिमा विसर्जन काफी चर्चा में रहता है। यहां शुरू से ही कोजागरा पर्व संपन्न होने के बाद ही माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की जाती है।

- Advertisement -

प्रखंड के लगभग अधिकांश गांव, जहां प्रतिमा निर्माण करा पूजा आयोजित की जाती है, वहां दशहरे के दिन ही मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता है, पर बसैठ गांव में कोजागरा के समापन के उपरांत मां दुर्गा को विसर्जन शोभायात्रा निकालकर विदा किया जाता है।

- Advertisement -

इसके कारण बसैठ का यह पूजास्थल हमेशा से चर्चा में रहा है। बता दें कि 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र आरंभ हुई थी, जो 5 अक्टूबर को दशहरा के दिन विसर्जन के साथ इस वर्ष के दुर्गापूजा का समापन किया गया था। वहीं बसैठ में दशहरा के छठे दिन और कोजागरा के अगले दिन सोमवार की शाम प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

इधर विसर्जन के दौरान बज रहे भक्तिमय गीतों से माहौल गूंज उठा था। लोग भक्तिमय गीतों के धुन पर देर रात तक थिरकते रहे। साथ ही भक्तिमय माहौल के बीच मां के प्रतिमा को बसैठ चानपुरा स्थित लोहापुल के समीप जल में प्रवाह किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...