spot_img

Madhubani News | Jaynagar News | शराब धंधेबाजों का मनोबल सातवें आसमान पर, दो पैंथर मोबाइल पुलिस को मारी गोली, एक की हालत नाजुक

जयनगर से पैथर पुलिस कर रहे थे पीछा, नरार में शराब तस्करों ने पलटकर मारी गोली

spot_img
- Advertisement -

शराब धंधेबाजों ने दो पैंथर मोबाइल पुलिस के जवानो को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शुक्रवार की रात नरार ट्रेनिंग चौक के निकट की है। शराब धंधेबाजी के सुचना पर पैंथर मोबाइल पुलिस मो. महबूब तथा राहुल कुमार दो चोकीदारो के साथ जयनगर शराब धंधेबाजों का बाइक से पीछा करने लगे। पीछा करते करते वे लोग कलुआही थाना क्षेत्र के नरार ट्रेनिंग चौक के निकट पहुंच गये।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

 

- Advertisement -

उधर शराब धंधेबाज पैथर पुलिस का पीछा करते देख पलटकर तीन गोली मारी। जिसमें एक गोली महबूब के सर पर लगा तथा दूसरा गोली राहुल के जांघ पर लगा। जिससे वे लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरा गोली मिसफायर हो गया। दुसरे बाइक पर दो चौकीदार पैथर के पीछे था। गोलीबारी देख वे लोग इधर उधर जान बचाने में लग गये। इधर गोलीकांड कर शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime| बिहार में अपराध पर तेजस्वी यादव का 'भगवान भरोसे' वाला बयान, सरकार को घेरा | पढ़िए - “जनता अपनी जान की जिम्मेवार ख़ुद होगी"

 

घायल पैंथर पुलिस के जवानो को आनन फानन में जयनगर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद चौकीदार शंकर पासवान व राजेश पासवान ने बताया कि पैथर पुलिस और वे लोग अलग अलग बाइक से धंधेबाज का पीछा कर रहे थे। नरार ट्रेनिंग चौक के निकट धंधेबाजों ने पीछे पलटकर तीन गोली चलायी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| मिथिला की पहचान ऐतिहासिक सौराठ सभागाछी में दो दिन गूंजेगी संस्कृति की धुन, महोत्सव की तारीख तय!स्थानीय कला-शिल्प को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, मिथिलाक्षर भी होगा संरक्षित

 

जिसमें दो पैथर पुलिस घायल हो गये। बता दें कि इंडोनेपाल बॉर्डर इलाकों में शराब धंधेबाजी इस कदर परवान पर है कि धंधेबाज द्वारा पुलिस पर हमला कर सीधा चुनौती देने पर आमदा है। यह कोई नयी घटना नही है। इससे पुर्व भी शराब धंधेबाजों ने पुलिस पर कई बार हमला कर चुके है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News| मिथिला की पहचान ऐतिहासिक सौराठ सभागाछी में दो दिन गूंजेगी संस्कृति की धुन, महोत्सव की तारीख तय!स्थानीय कला-शिल्प को मिलेगा राष्ट्रीय मंच,...

Bihar Saurath Mahotsav: बिहार के मधुबनी में 25 और 26 नवंबर 2026 को दो दिवसीय सौराठ महोत्सव का आयोजन होगा। यह महोत्सव मिथिला की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को संरक्षित करने औ#BiharNews,#SaurathMahotsav,#MithilaCulture

मनेर मुठभेड़ की 3 लाशें और पटना पुलिस की ‘धमकी’ से मचा हड़कंप! ‘शव नहीं लादा तो तुम्हें भी पीछे बिठा देंगे’, एंबुलेंस चालकों...

Patna Police: पटना के मनेर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भारी बवाल हुआ। एंबुलेंस चालकों ने पटना पुलिस पर 'शव नहीं लादा तो तुम्हें भी पीछे बिठा देंगे' क#PatnaPolice,#ManerEncounter,#BiharNews

Nepal Airport काठमांडू एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सीधे दिखेगा आपका सामान, इंतज़ार खत्म!

Nepal Airport: काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब यात्री अपने सामान की हैंडलिंग प्रक्रिया को लाइव देख सकेंगे। यह नई सुविधा यात्रियों के लिए इंतजार को आसान बना#NepalAirport,#KathmanduTravel,#BaggageTracking

Darbhanga Road Accident दर्दनाक! दरभंगा में ‘नो एंट्री’ वाले ट्रक ने शिक्षक को कुचला, ऑन द स्पॉट मौत, सड़क पर भड़का जनसैलाब

Darbhanga Road Accident: दरभंगा में दिल्ली मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में 42 वर्षीय शिक्षक मो. अहमद अली की मौत हो गई। नो एंट्री में घुसे एक 10 चक्का ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिसके#DarbhangaNews,#BiharRoadSafety,#TeacherKilled