back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Madhubani में मिसाल! कलयुग में भी जीवित हैं दानवीर-बसैठा के दिलों में बाबस्त रहेगा ‘चौधरी परिवार’, जानिए कैसे ‘सपने’ हो रहे ‘सच’

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी में मिसाल! कलयुग में भी जीवित हैं दानवीर! मधुबनी में चौधरी परिवार ने दी 7 कट्ठा ज़मीन। दानवीरों ने दी 7 कट्ठा ज़मीन, अब बनेगा पंचायत सरकार भवन। बेनीपट्टी में खुशखबरी – 7 कट्ठा भूमि दान, अब पंचायत भवन का सपना होगा पूरा। पीढ़ियों से जारी सेवा भाव – चौधरी परिवार ने फिर दिया ज़मीन दान, पंचायत भवन बनेगा हकीकत @मधुबनी देशज टाइम्स।

- Advertisement -

मधुबनी के बसैठा पंचायत को मिला तोहफ़ा: पंचायत सरकार भवन के लिए दान में मिली 7 कट्ठा भूमि

मधुबनी, देशज टाइम्स। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के बसैठा पंचायत में लंबे समय से चल रही पंचायत सरकार भवन की भूमि की तलाश अब पूरी हो गई है। अब यहां पंचायत सरकार भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

- Advertisement -

दान में दी गई 7 कट्ठा भूमि

बसैठा पंचायत के चैनपुरा बसैठा निवासी स्वर्गीय दुख मोचन चौधरी और उनकी पत्नी स्वर्गीय मोसो चौधरी के पोते – समाजसेवी व शिक्षाविद संत कुमार चौधरी और उनके बड़े भाई, पंचायत उपमुखिया अशोक कुमार चौधरी ने 7 कट्ठा भूमि दान में दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: DM Anand Sharma का एक्शन मोड, 5 MO पर गिरी गाज, वेतन रोक पूछा- eKYC में फिसड्डी क्यों?

रजिस्ट्री के माध्यम से दिया दान

शुक्रवार को बेनीपट्टी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वर पंडित और प्रभारी अंचल अधिकारी की मौजूदगी में यह भूमि बिहार के राज्यपाल के नाम रजिस्ट्री के माध्यम से दान कर दी गई। इसके बाद दोनों भाइयों ने अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर दान पत्र की प्रति भी सौंपी।

अधिकारियों का प्रयास और संवाद

समाजसेवी संत कुमार चौधरी ने बताया कि भूमि की तलाश के दौरान पूर्व डीएम अरविंद कुमार वर्मा और वर्तमान डीएम आनंद कुमार शर्मा के साथ-साथ अनुमंडल पदाधिकारी ने उनसे भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।
उन्होंने कहा कि –

“ऐसे दान कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाते हैं। हमें गर्व है कि हमारे दादा-दादी के नाम से पंचायत सरकार भवन बनेगा।”

पहले भी किए हैं कई दान

इससे पहले भी चौधरी परिवार ने पावर सब स्टेशन, पीएचसी और स्कूल भवन जैसे कई प्रोजेक्ट्स के लिए भूमि दान की थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Lawrence Bishnoi गैंग की नई साजिश, सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी!

Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर डर और खौफ का साया मंडरा...

RSS Film: ‘1925’ क्या संघ के हर रहस्य से पर्दा उठा पाएगी? जानिए फिल्म का पूरा रिव्यू!

RSS Film: सिनेमाई पर्दे पर एक ऐसी कहानी दस्तक दे रही है, जो देश...

हनुमान जन्मभूमि: आंजन धाम की महिमा और दिव्य इतिहास

Hanuman Janmabhoomi Hanuman Janmabhoomi: पावन धरा झारखंड के गुमला जिले में स्थित आंजन धाम, वह...

Bihar Education: अब बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में होगी AI की पढ़ाई, छात्रों के लिए सुनहरे भविष्य की राह खुली

Bihar Education: ज्ञान की नई किरण, प्रगति का नया सवेरा। अब बिहार के युवा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें