spot_img

मधुबनी में भीषण चोरी, 6 दिनों से बंद घरों से जेवरात और नकदी समेत लाखों की चोरी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
6 दिनों से बंद पड़े घर में चोरों ने दो कमरे का ताला तोड़ जेवरात व नकद सहित की लाखों की चोरी
गृहस्वामिनी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
फोटो :चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
मधेपुर थाना क्षेत्र की घटना

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के मधेपुर पश्चिमी के ब्रह्मस्थान के निकट वार्ड 2 में स्थित एक बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की परिसम्पत्तियों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की उक्त घटना को अंजाम अज्ञात चोरों द्वारा मुंद्रिका देवी के बंद घर पड़े में ताला तोड़कर चोरों की ओर से दिया गया।

- Advertisement -

गृहस्वामी नागेंद्र झा की पत्नी मुंद्रिका देवी ने गुरुवार को अज्ञात चारों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि वे अपने पुत्र के साथ आंख का इलाज कराने 14 अक्टूबर को मधुबनी गई हुई थीं। गुरुवार 20 अक्टूबर को वो जब अपने घर वापस आयी तो घर के दो कमरे का ताला टूटा हुआ तथा और घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Railway News: खुशखबरी! फिरोजपुर से झंझारपुर के बीच चलेगी Summer Special Train, जानें रूट और टाइम टेबल

उन्होंने एफआईआर में सोना चांदी के आभूषणों सहित 70 हजार रुपये नकद चोरी होने की बात कही है। घटना की सूचना पर गुरुवार को एएसआई श्रवण कुमार यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा: वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. त्रिवेणी कांत झा को वकीलों ने दी श्रद्धांजलि, याद किए उनके आदर्श

वरिष्ठ अधिवक्ता: दरभंगा बार एसोसिएशन में एक ऐसे नामचीन हस्ती की पुण्यतिथि मनाई गई,...

Kathihar News: पुलिस हिरासत में मौत, कटिहार में IG ने बरती कड़ाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित, अब तक 4 पर गाज

पुलिस हिरासत में मौत: कटिहार के फलका थाने में हुई एक संदिग्ध की मौत...

Bihar Panchayat Election 2026: तैयारी जोरों पर, EVM से होगा चुनाव, आरक्षण रोस्टर में भी बदलाव! पढ़िए 24- 27 अप्रैल को क्या होगा!

Bihar Panchayat Election: बिहार में चुनावी बिगुल बजने वाला है, लेकिन इस बार की...