spot_img

Madhubani News| Benipatti News| बेनीपट्टी मटकोरबा तालाब में नहाने गए 5 बच्चे डूबे, तीन की मौत

बेनीपट्‌टी के स्थानीय अंचल/थाना क्षेत्र के समदा पंचायत के वार्ड छह धनौजा गांव एकबारगी स्तब्ध रह गया। अब सिर्फ क्रंदन के स्वर शेष बचे हैं। तीन बच्चों की मौत के परिजनों की सिर्फ दहाड़ है,"रौ बौआ रौ बौआ, गे बेटी गे बेटी, हमरा सभ के छोईर कतs चैल गेले रौ....

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| बेनीपट्टी/मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मधुबनी बेनीपट्टी के धनौजा में बड़ा हादसा हो गया है। यहां, मटकोरबा नामक तालाब में नहाने गए पांच बच्चों में तीन की डूबने से मौत हो गई है। इससे पूरे इलाके में (Three children died due to drowning in Madhubani) कोहराम मचा है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| समदा पंचायत के धनौजा गांव में कोहराम

स्थानीय अंचल/थाना क्षेत्र के समदा पंचायत के वार्ड 6 धनौजा गांव में तालाब में नहाने के लिए गये पांच में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। मृतक बच्चों की पहचान मोहन मंडल के 8 वर्षीय पुत्र अंकित मंडल, 10 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी तथा दिवेश मंडल की 10 वर्षीय पुत्री दुर्गा कुमारी के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  BIHAR - NEPAL BORDER पर नकली नोटों की सीरियल नंबर! नेपाल में पकड़े गए बिहार के दो युवक, 500 के नोटों की बड़ी खेप, खंगाला जा रहा 'बड़ा नेटवर्क'!

Madhubani News|Benipatti News| तीनों बच्चें गांव के ही दो अन्य बच्चों के साथ घर से कुछ दूरी पर गए थे मटकोरबा तालाब में नहाने

जानकारी के मृतक तीनों बच्चें गांव के ही दो अन्य बच्चों के साथ घर से कुछ दूरी पर मटकोरबा नामक तालाब में स्नान करने के लिए गये थे। अंकित, खुशबू और दुर्गा नहाने के लिए तालाब में प्रवेश कर गये। वहीं दो अन्य बच्चें जो उनके साथ गए थे, वे तालाब के बाहर ही खड़े थे। जहां नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Dial 112 बिहार में अब डायल-112 नंबर पर मिलेगी तुरंत मदद! SP-SDPO को मिलेगा सीधा अलर्ट | पुलिस कप्तान करेंगे वाहनों की सीधी निगरानी

Madhubani News| Benipatti News| तीनों को डूबता हुआ देख तालाब के बाहर खड़े दो अन्य बच्चे शोर मचाते हुए

तीनों को डूबता हुआ देख तालाब के बाहर खड़े दो अन्य बच्चे शोर मचाते हुए घर पहुंचे और स्वजनों को जानकारी दी। बच्चों की बात सुनते ही स्वजन तालाब की और दौड़े। लेकिन जबतक स्वजन तालाब के निकट पहुंचे और तालाब में कूद बच्चों को बचाने की कोशिश कर पाते, तबतक तीनों बच्चे डूब चुके थे।

Madhubani News| Benipatti News| आनन-फानन में परिजनों ने तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला

आनन-फानन में परिजनों ने तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और शीघ्रता दिखाते हुए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। उधर, तीनों बच्चों की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया। स्वजन दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे।

यह भी पढ़ें:  बिहार को मिली बड़ी सौगात! गंगा किनारे बनेंगे 3 हाई-टेक पथ, क्या आपके जिले को मिलेगा फायदा?

Madhubani News| Benipatti News| “रौ बौआ रौ बौआ, गे बेटी गे बेटी, हमरा सभ के छोईर कतs चैल गेले रौ

मृतक अंकित और खुशबू की मां पिंकी देवी एवं दुर्गा की मां गेनू देवी चीख चीख कर रोते बिलखते हुए “रौ बौआ रौ बौआ, गे बेटी गे बेटी, हमरा सभ के छोईर कतs चैल गेले रौ बौआ, गे बेटी” कह कह कर बारबार बेहोश हो रही थी। जिसे आसपास की महिलाएं चुप करा रही थीं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Flood दरभंगा में बाढ़ का कहर! दादी घास लाने निकलीं, पीछे-पीछे चला गया मासूम, नहर में डूबने से मौत

Darbhanga Flood: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में बाढ़ के पानी में डूबकर 4 वर्षीय मासूम राघव कुमार की मौत हो गई। दादी के पीछे घर से निकला बच्चा गहरे पानी में समा गया, जिससे इलाके में #DarbhangaNews,#BiharFlood,#ChildSafety

दरभंगा में अपराध और यातायात नियमों पर नकेल एक साथ! | SSP जगुनाथ रेड्डी ने खुद संभाली कमान, गाड़ियों की चेकिंग! अवैध हथियार,...

Darbhanga Police: दरभंगा में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अचानक विशेष वाहन चेकिंग अभियान शुरू हो गया है। खुद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी सड़क पर उतरकर निगरानी कर रहे हैं, जिससे अपराधियो #DarbhangaPolice,#BiharNews,#VehicleChecking

पटना में दहशत! कार में पड़ा मिला झारखंड के रिटायर्ड GM का शव, कनपटी पर गोली… पुलिस के हाथ क्या लगा?

Patna Retired Engineer Death: पटना के राजीव नगर में झारखंड के रिटायर्ड CCL जनरल मैनेजर आलोक कुमार का शव कार में मिला। कनपटी पर गोली के निशान और पास पिस्टल मिलने से हड़कंप, पुलिस हत्या या आत् #PatnaCrime,#RajivNagar,#RetiredEngineer

Darbhanga Crime लकवाग्रस्त पति के इलाज का बोझ, ऊपर से 7.69 लाख की चोरी! जाले की बसंती देवी पर टूटा दुखों का डबल...

Bihar Crime News: जाले के सूरी मोहल्ले में बसंती देवी के बंद घर से चोरों ने 7.69 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी उड़ा लिए। लकवाग्रस्त पति के इलाज के लिए परिवार घर से बाह #BiharCrimeNews,#JaaleTheft,#DarbhangaNews