

कमला नदी त्रासदी: मधुबनी में दर्दनाक हादसा – खेलते-खेलते कमला नदी में समा गईं तीन मासूम जिंदगियां। कमला नदी में डूबकर तीन बच्चियों की मौत! अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मचा बवाल। एक बच्ची की सांस चल रही थी… लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं! मौत से भड़के लोग।@मधुबनी,देशज टाइम्स।
Madhubani News: ‘बच सकती थी मेरी बेटी’ – रोते हुए बोले पिता, मगर सिस्टम की भेंट चढ़ गई मेरी बेटी
कमला नदी में डूबने से 3 बच्चियों की मौत, मुआवजा मांगते हुए सड़क जाम। अस्पताल की लापरवाही पर गुस्सा फूटा ‘बच सकती थी मेरी बेटी’ – रोते हुए बोले पिता, अस्पताल में ऑक्सीजन तक नहीं थी@मधुबनी,देशज टाइम्स।
Madhubani News: रहिका में कमला नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, मुआवजे की मांग पर जाम
मधुबनी, देशज टाइम्स – बिहार के मधुबनी जिले के रहिका मजरही में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब कमला नदी पर बने फाटक में तीन बच्चियों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम और लोगों में आक्रोश का माहौल है।
Madhubani News: कैसे हुआ हादसा जब नदी के फाटक
जानकारी के अनुसार,शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे कमला नदी, रहिका मजरही किनारे बच्चियां खेलते-खेलते नदी के फाटक में चली गईं और डूब गईं। शव निकालने के बाद एक बच्ची में सांस के हल्के संकेत मिले।
Madhubani News: अस्पताल में सुविधा न होने का आरोप
स्वजन घायल बच्ची को पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक और ऑक्सीजन की सुविधा नहीं थी। समय पर इलाज न मिलने से बच्ची ने दम तोड़ दिया। इससे लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया।
Madhubani News: रहिका-दरभंगा मुख्य मार्ग पर सड़क जाम और प्रदर्शन
आक्रोशित ग्रामीणों ने रहिका-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मांगें: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर कार्रवाई। मृतकों के स्वजन को मुआवजा। मौके पर सीओ सुरेश कुमार और रहिका थाना पुलिस बातचीत कर रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक जाम जारी था।
Madhubani News: घटना से जुड़ी मुख्य जानकारी
| घटना विवरण | जानकारी |
|---|---|
| जिला | मधुबनी |
| स्थान | रहिका मजरही, कमला नदी फाटक |
| मृतकों की संख्या | 3 बच्चियां |
| कारण | नदी में डूबना |
| विवाद का कारण | पीएचसी में चिकित्सक व ऑक्सीजन की कमी |
| विरोध | रहिका-दरभंगा मुख्य मार्ग जाम |


