back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 23, 2026
spot_img

झंझारपुर के किसान खरीफ फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए वैज्ञानिकों से लेंगे टिप्स, करेंगे संवाद

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का डीएओ ने किया उद्घाटन
खरीफ फसलों में आने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे किसान
झंझारपुर कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

- Advertisement -

झंझारपुर,मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर सुखेत स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम का उदघाटन जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान डॉ. सुधीर दास, आत्मा के सह निदेशक राकेश कुमार राहुल एवं अन्य गणमान्य लोगों की ओर से दीप प्रज्वलन कर किया गया। वैज्ञानिकों के इस कार्यक्रम में किसान खरीफ फसलों में आने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही केंद्र के वैज्ञानिकों से चर्चा करेंगे। उसका यथासंभव समाधान केंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: NH 27 किनारे मधुबनी की खेत में युवक की लाश, सफेद झाग और अज्ञात!

उक्त बातें उदघाटन के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएओ अशोक कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि बदलते जलवायु परिवेश में वैज्ञानिक पद्धति से लाभकारी कृषि विषय पर कार्यक्रम में विस्तृत से चर्चा होगी। कार्यक्रम का संचालन डॉङ राहुल सिंह राजपूत कर रहे थे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए पुरुष एवं महिला किसान बंधुओं की सहभागिता रही।इस अवसर पर किसान महेश्वर ठाकुर, बेनाम प्रसाद, बीटीएम शिव कुमार के अलावा केंद्र के सभी वैज्ञानिक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आईपीएल 2026: क्या लखनऊ में भी नहीं मिलेगा अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका? अश्विन ने बताई बड़ी वजह!

Arjun Tendulkar: इस साल के आईपीएल ऑक्शन से पहले क्रिकेट की दुनिया में एक...

हर घर की समस्या का वैज्ञानिक समाधान: TV Remote के न चलने पर थपथपाने से क्यों चलने लगता है?

TV Remote: हर घर की कहानी है, जब पसंदीदा शो का रोमांच चरम पर...

NHAI का नया ‘Road Safety AI’ डैशकैम सिस्टम: सुरक्षित सड़कों का नया युग

Road Safety AI: NHAI देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए...

Vivo V70 FE का बहुप्रतीक्षित New Smartphone Launch: 200MP कैमरे के साथ आएगा यह दमदार फोन

New Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और New Smartphone Launch की तैयारियां...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें