back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

मधुबनी में सहकर्मी सिपाही सी मुरकेशन हत्याकांड में SSB जवान बाल बहादुर राय को कोर्ट से 8 वर्ष का कारावास

spot_img
- Advertisement - Advertisement

धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेद प्रकाश मोदी की अदालत ने जयनगर एसएसबी कैंप के सहकर्मी सिपाही सी मुरकेशन की हत्या करने के आरोप में दोषी करार दिए गए एसएसबी जवान बाल बहादुर राय को आठ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

- Advertisement -

20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। बुधवार को सजा के बिन्दुओं पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया। एपीपी मिथिलेश कुमार झा ने बताया कि कोर्ट ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में बाल बहादूर राय को सजा सुनाई है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर उन्हें छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतानी होगी।

- Advertisement -

बीते 26 जून 2011 की रात करीब 11 बजे अचानक सीमा सुरक्षा बल के सिपाही सी मुरकेशन एवं मुख्य सिपाही लाल बहादुर राय के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान बाल बहादुर राय ने लकड़ी चिरान से हमले कर दिए। सिर कटने से सी मुरकेशन गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

- Advertisement -

अधिक ब्लीडिंग होने के कारण वहीं बेहोश हो गए। कैंप कमांडर भारत भूषण वहां पहुंचे और जख्मी सिपाही सी मुरकेशन को इलाज के लिए जयनगर पीएचसी लाए वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कमांडर के बयान पर जयनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Stock Market में बहार: सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार, निवेशक मालामाल!

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 23 फरवरी...

”दो दीवाने शहर में’ vs ‘अस्सी’: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कौन पड़ा भारी, जानें तीसरे दिन की कमाई!

Box Office Collection News: 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दो बिल्कुल अलग मिजाज...

बिहार BTSC Recruitment: डेयरी टेक्नोलॉजी युवाओं के लिए शानदार अवसर

BTSC Recruitment: बिहार में डेयरी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पढ़ाई कर चुके युवाओं के...

भारतीय स्टॉक मार्केट में इस हफ्ते क्या है खास?

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह नई कंपनियों के आईपीओ, बैंकिंग क्षेत्र...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें