spot_img

मधुबनी से आई आवाज… अगली पीढ़ी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की सरकार की संकल्पित इच्छा को जमींन पर उतारना है

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
जल संरक्षण की दिशा में सरकारी तंत्र के साथ-साथ आम लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण : संजीव शंकर
केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव सह जल शक्ति अभियान के चीफ नोडल ऑफिसर संजीव शंकर ने की जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन:डीआरडीए सभागार में जल संरक्षण को लेकर समीक्षा बैठक में भाग लेते केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव संजीव शंकर व अन्य

- Advertisement -

धुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव सह जल शक्ति अभियान के चीफ नोडल ऑफिसर संजीव शंकर शनिवार को मधुबनी पहुंचे एवं डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक में जल संरक्षण को लेकर जिले मेंचल रहे कार्यों की समीक्षा की।

- Advertisement -

डीएम अरविंद कुमार वर्मा
की ओर से पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी दी गई। एवं जल श्रोतों के संरक्षण की ओर से अगली पीढ़ी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की सरकार की यह मुहिम अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के अंतर्गत पौधरोपण की ओर से हरित क्षेत्र के विकास को अत्यंत आवश्यक बताया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder Case मधुबनी में युवक की हत्या का राज खुला, पुलिस ने दबोचा मुख्य कातिल! कबूला जुर्म, हथियार और सबूत बरामद

उन्होंने कहा अक्सर हम देखते हैं कि गर्मियों में शहरी क्षेत्र के चापाकल काम करना बंद कर देते हैं, क्योंकि भूगर्भीय पेयजल का स्तर नीचे चला जाता है। इसे देखते हुए हमें समय रहते योजना बनाकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों में जल संसाधन बेहद अहम है, क्योंकि अन्य संसाधनों के विकास में इसका अहम योगदान है। ऐसे में जल संरक्षण आज की आवश्यक आवश्यकताओं में शुमार है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime मधुबनी में CM के आने से पहले बड़ी वारदात ! मनीगाछी से आगे NH 27 पर पटना से लौट रहे युवक को ओवरटेक कर 3 अपराधियों ने मारी गोली

बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव शंकर ने कहा जल संरक्षण की दिशा में सरकारी तंत्र के साथ – साथ आम लोगों की भूमिका को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की योजना में अन्य कई पहलू जैसे वृक्षारोपण, जल स्रोतों का प्रदूषण से संरक्षण, जल स्रोतों को अतिक्रमण से मुक्ति, मृदा संरक्षण, जैविक कृषि, ऊर्जा संरक्षण आदि शामिल हैं। ऐसे में जल शक्ति अभियान की सफलता में सरकारी तंत्र के साथ – साथ आम जनों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि सभी मिलकर इस दिशा में कदम उठाएंगे तो निश्चय ही आने वाली पीढ़ी को हम सुरक्षित पेय जल भंडार दे सकेंगे।

यह भी पढ़ें:  Samrat Choudhary Madhubani मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी! कामाख्या मंदिर में पूजा के बाद DM से जानी 'विरासत की कहानी'

मधुबनी से आई आवाज... अगली पीढ़ी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की सरकार की संकल्पित इच्छा को जमींन पर उतारना है

उन्होंने जल शक्ति अभियान की सफलता के लिए पुराने पोखर, आहार और पाइन के पुनरूद्धार, सार्वजनिक कुओं का संरक्षण, सार्वजनिक कुओं और चापकलों के समीप सोकपिट निर्माण, चेक डैम जैसे जल संग्रह के भौतिक निर्माण, रूफ टॉप रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण, वृक्षारोपण, सौर ऊर्जा को बढ़ावा आदि पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विधायक समीर कुमार महासेठ, अपर समाहर्ता अवधेश राम, उप विकास आयुक्त विशाल राज सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Administrative Transfer बिहार में प्रशासनिक ‘भूचाल’: 8 बिहार प्रशासनिक और 2 IAS अधिकारियों का तबादला |जानिए आपके जिले पर क्या होगा असर!

Bihar Administrative Transfer: बिहार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 8 बिहार प्रशासनिक सेवा और 2 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। जानिए समस्तीपुर, मधेपुरा, सिवान समेत कई जिलों में कौन-क#BiharNews,#AdministrativeReshuffle,#OfficerTransfer

बाढ़ से बेहाल बिहार को सोनू सूद का सहारा! बोले- हार मत मानना, मैं हूं साथ

Bihar Flood Sonu Sood: बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने पीड़ितों को भावुक संदेश दिया है. उन्होंने कहा, 'हार मत मानना, हम सब साथ हैं, संभाल लेंगे', जिस#BiharFlood,#SonuSood,#BiharNews

Darbhanga Crime दरभंगा में बच्चे की बेरहमी से हत्या! मेला देखने गया था सुमन, 200 मीटर दूर मिला शव, गांव के ही दंपती और...

Darbhanga Murder: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय सुमन कुमार की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। मेला देखने गए सुमन का शव घर से 200 मीटर दूर मिला। पुलिस ने दंपती स#DarbhangaMurder,#BiharCrime,#KewatiNews

हाजीपुर में गंडक ने मचाया हाहाकार! बांध टूटा, 350 घर डूबे, हजारों लोग फंसे, जानिए क्यों नहीं मिली मदद

Bihar Flood News: हाजीपुर में गंडक नदी का रिंग बांध तीन से चार जगहों पर टूट गया है, जिससे उत्तरी अकीलाबाद में 350 से अधिक घर पानी में डूब गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। खान#BiharFloodNews,#Hajipur,#GandakRiver