back to top
21 जुलाई, 2024
spot_img

नेपाल के तराई में हो रही झमाझम बारिश, उफनाई मधुबनी की कोसी, मधेपुर के कोसी दियारा में है ये बाढ़ की आहट

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

फोटो :कोसी दियारा के गढ़गांव में फैला कोसी नदी का पानी

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। कोसी बराज से बीते मंगलवार शाम पांच बजे इस वर्ष अबतक का सबसे ज्यादा वृद्धि 2 लाख, 41 हजार, 535 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया था। फिर उसके बाद डिस्चार्ज में कमी आने लगी है। कोसी नदी के तटीय क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश के कारण कोसी नदी अपने उफान पर है।

प्रखंड क्षेत्र के कमला, भूतही बलान, तिलयुगा नदियों के जलस्तर में कमी आ रही है। कोसी नदी के उफनाने के कारण गढ़गांव, बसीपट्टी, भरगामा, बकुआ पंचायत के चौर क्षेत्र में पानी प्रवेश कर गया है। गढ़गांव, गोबरगढ़ा, लुचबनी, भवानीपुर, असुरगढ़, मेनाही क्षेत्र में नदी का पानी पसरा है।

बसीपट्टी के पूर्वी भाग, सुंदरपुर, फारम टोला, जोगिया, राधिकापुर,बघिनियां, टेंगराहा एवं भरगामा के सरेह क्षेत्र में पानी प्रवेश किया है। हालांकि अबतक हुए जलस्तर में वृद्धि से फसल को क्षति नहीं पहुंचा है।

कोसी पश्चिमी तटबंध प्रमंडल निर्मली (सुपौल) के कार्यपालक अभियंता विवेक गौरव ने बुधवार शाम चार बजे कोसी बराज से 2 लाख, 30 हजार, 275 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने की जानकारी दी है। जबकि गुरुवार को 4 बजे तक 1 लाख 92 हजार 100 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने की जानकारी दी है।

जरूर पढ़ें

Mithila बना शिवमय! सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब…गौतमकुंड से भैरवनाथ तक – भक्तों ने नापी आस्था की कठिन डगर,...

जाले, दरभंगा। सावन माह की दूसरी सोमवारी पर मिथिला क्षेत्र विशेषकर दरभंगा, मधुबनी और...

Har Har Mahadev की गूंज से गूंज उठा कुशेश्वरनाथ धाम, सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवभक्ति, सुरक्षा और श्रद्धालुओं का...

कुशेश्वरस्थान, दरभंगा | उत्तर बिहार के प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वरनाथ धाम में सावन की दूसरी...

Darbhanga में एक्टिव बाइक चोर गैंग? मिनटों में बाइक हो गई गायब, CCTV फुटेज खंगाल रही Police

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा | कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुर पुरानी बाजार सब्जी मंडी...

Darbhanga में हैवानियत! अवैध धंधे का विरोध करने पर घर में घुसकर बेरहमी से पीटा… महिलाओं को भी नहीं बख्शा, जानिए

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा | दरभंगा जिला अंतर्गत कमतौल थाना क्षेत्र के राढ़ी पूर्वी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें