back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News: जयनगर में ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जयनगर थाना पुलिस ने ट्रेक्टर चोरी मामलें का उद्भेदन करते हुए चोरी के ट्रेक्टर व पाट्स के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। गुरुवार को जयनगर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विप्लव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते माह शशि भूषण प्रसाद नामक व्यक्ति का ट्रैक्टर को चोरों की ओर से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

- Advertisement -

मुख्य आरोपी अपने घर पर है…पुलिस हुई एक्टिव

इस मामले में जयनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या-13/24 का पुलिस पदाधिकारी द्वारा अनुसंधान किया जा रहा था। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के डोड़वार गांव निवासी बुद्धि मुखिया इस मामले का मुख्य आरोपी अपने घर पर है। जयनगर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अंकुर कुमार ने गुप्त सूचना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ विप्लव कुमार के आदेश पर थानाध्यक्ष अंकुर कुमार, एसआई अंतु राम, शेष नाथ प्रसाद, संतोष कुमार, अमर कुमार के साथ पुलिस बल के सहयोग से सूचना के आधार पर बुद्धि मुखिया को उसके घर से गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

- Advertisement -

देवधा थाना क्षेत्र के मो. नईम अंसारी गिरफ्तार

इसी के आधार पर पुलिस ने देवधा थाना क्षेत्र निवासी मो. नईम अंसारी को गिरफ्तार किया। दोनों के गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करने पर बताया कि चोरी का एक ट्रेक्टर (सोनालिका) कमला पुल के समीप बाराज स्थल के समीप है। पुलिस ने बताए गए निशानदेही पर ट्रेक्टर को जब्त किया। जबकि दोनों गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के क्रम में पुलिस ने थाना क्षेत्र के फरदाही गांव निवासी बिरु ठाकुर व नंद लाल ठाकुर को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्ति सीमावर्ती क्षेत्रों में ट्रेक्टर चोरी करता था और बिरु ठाकुर व नंद लाल ठाकुर अपने दुकान में पाट्स को काट कर कबाङी दुकान में बिक्री करता था।

एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया

पुलिस ने बिरु ठाकुर व नंद लाल ठाकुर को ट्रैक्टर चोरी मामले में दर्ज कांड संख्या-13/24 ट्रेक्टर के पाट्स को बरामद किया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का पूर्व में अलग अलग मामलें के अप्राथमिकी अभियुक्त है। जिसमें बुद्धि मुखिया के खिलाफ पूर्व में भी जयनगर थाने में कांड संख्या-116/23 दर्ज है। वहीं बिरु ठाकुर व नंद लाल ठाकुर के खिलाफ थाने में थाना कांड संख्या-210/23 दर्ज है। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में बने भारत के सबसे बड़े विकेट टेकर!

Jasprit Bumrah: क्या जलवा है! क्या रफ्तार है! जब बुमराह गेंद लेकर दौड़ते हैं,...

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने नंदी के कान में कही अपनी मनोकामना, तस्वीरें हुईं सोशल मीडिया पर वायरल!

Rasha Thadani News: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, रवीना टंडन की लाडली राशा थडानी...

T20 World Cup: मिलर और स्टब्स के तूफान से साउथ अफ्रीका ने बनाया विशाल स्कोर, भारत संकट में!

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए एक और रोमांचक मुकाबले के...

T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रनों का लक्ष्य, क्या रोहित की पलटन करेगी कमाल?

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! टी20 विश्व कप 2026 में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें