
झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। अररिया ओपी क्षेत्र के मौआही गांव के समीप एनएच 57 पर खडे़ ट्रक में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ठोकर मारदिया। टक्कर मारने वाला गाड़ी का चालक और खड़े ट्रक के चालक दोनों ही घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार फुलपरास की ओर से आ रही यूपी नम्बर 58 टी 7111 की ट्रक का टायर पंचर हो जाने के कारण गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर चालक की ओर से पंचर बनाया जा रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा एचआर नम्बर 67 सी 4836 की ट्रक ने अनियंत्रित होकर जोरदार ठोकर मार दिया।
टक्कर इतना तेज था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ठोकर मारने वाला गाड़ी का चालक अपने पैर की दो उंगलियां दुर्घटना में गंवा बैठा। घायल चालक का इलाज स्थानीय निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है।
पहले से खड़ा ट्रक में मकई का दाना था जबकि पीछे से मारने वाले ट्रक में जानवरों का चारा था। दुर्घटना में मकई दाने का बोरा खुलने के कारण पूरी तरह से सड़क पर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर की झपकी के कारण ये हादसा हुआ है। ओपी प्रभारी बलवंत कुमार ने बताया कि दोनों ही ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक में लोड सामान को अनलोड किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



