spot_img

मधुबनी-बेनीपट्टी की विवाहिता पार्वती की इंदौर में संदेहास्पद मौत, पिता को आशंका…हुई हत्या, शव को भी जलाने की कोशिश

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर पंचायत के केसूली गांव की एक विवाहिता की इंदौर में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है। मृतका की पहचान केसुली गांव निवासी चंदन कुमार पासवान की पत्नी पार्वती कुमारी (21) के रूप में की गयी है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पति और ससुर विष्णुदेव पासवान इंदौर में रहते थे। मृतका का पति एक होटल में काम करता था। बताया जा रहा है कि बीते 20 दिन पहले मृतका को उसका पति बेहटा स्थित मायके से इंदौर लेकर चला गया था।

- Advertisement -

इधर, शनिवार की देर रात इंदौर से ही मृतका का शव लेकर ससुराल पक्ष के लोग केसुली गांव पहुंचे, जहां से मृतका के परिजनों को सूचना मिली थी तो परिजनों ने बेनीपट्टी थाना पुलिस को सूचना दी।

- Advertisement -

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, मौके से मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के अन्य लोग फरार हैं। इस मामले में मृतका के पिता बेहटा निवासी विनोद पासवान के आवेदन पर मृतका के पति चंदन कुमार पासवान, ससुर विष्णुदेव पासवान, मृतका की सास और ननद सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता ने उल्लेख किया है कि एक साल वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी की शादी केसुली गांव निवासी विष्णुदेव पासवान के पुत्र चंदन कुमार पासवान के साथ कराई थी। शादी के कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपये, एक बुलेट और सोने के चेन की मांग कर रहे थे। जब मृतका अपने मायके की आर्थिक तंगी की बात कहकर देने में असमर्थता व्यक्त करती थी तो आरोपियों (ससुराल पक्ष) की ओर से उसके साथ मारपीट किया जाता था।

उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर कुछ दिन पूर्व सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई थी, जिसमें एकरारनामा तैयार किया गया था कि भविष्य में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। मृतका के पिता ने यह भी बताया कि ससुराल वालों की ओर से सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने की भी कोशिश की जा रही थी, तो हम लोगों ने बेनीपट्टी थाना को इसकी सूचना दी।

उधर, मृतका के ससुर ने बताया कि बीते 27 अगस्त को मृतका गंभीर रूप से बीमार हो गई थी, जहां इंदौर स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया और मृतका के पिता को इसकी सूचना भी दी गयी। इलाज के क्रम में ही बीते 2 सितंबर को मृतका की मौत हो गई तो इसकी सूचना भी मृतका के मायके पक्ष को दी और शव लेकर शनिवार की रात जब इंदौर से घर पहुंचे तो पुलिस खड़ी थी।

इस बाबत पूछे जाने पर पुनि सह थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

देव गुरु बृहस्पति गोचर 2026: इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, जून से मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में देव गुरु बृहस्पति को अत्यंत शुभ और सौभाग्य...

नई Tata Tiago फेसलिफ्ट: देखें कब होगी लॉन्च और क्या होंगे बड़े बदलाव

Tata Tiago CNG: देश की सबसे पसंदीदा हैचबैक में से एक, Tata Tiago, जल्द...

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450: 2026 में एडवेंचर के शौकीनों के लिए नई सनसनी!

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450: 2026 में एडवेंचर के शौकीनों के लिए नई सनसनी! क्या आप...

MS Dhoni: फैंस का दिल जीत गए युवराज, पिता की बातों पर मांगी माफी

MS Dhoni: युवराज सिंह ने पिता योगराज सिंह की तीखी टिप्पणियों पर MS Dhoni...