spot_img

Madhubani News|Bisfi News| Darbhanga से घर बिस्फी लौट रहे दो युवकों की वाहन से कुचलकर On The Spot मौत, बाइक के उड़े परखच्चे

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News|Bisfi News| Darbhanga से घर बिस्फी लौट रहे दो युवकों की वाहन से कुचलकर On The Spot मौत हो गई है। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। Big News हीरोपट्टी से जहां, अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक बाइक से दरभंगा से अपने घर बिस्फी के पतौना के कटैया गांव आ रहे थे हीरोपट्टी गांव के हनुमान ट्रेडर्स के निकट एसएच 75 मुख्य सड़क पर बिखरे मिले दोनों युवकों के शव। पुलिस फिलहाल मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Madhubani News|Bisfi News| बिस्फी  के एसएच 75 मुख्य पथ के हीरोपट्टी गांव में

बिस्फी थाना क्षेत्र के एसएच 75 मुख्य पथ के हीरोपट्टी गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवकों की ऑन स्पॉट दर्दनाक मौत हो गई।मृतक दोनों युवक की पहचान पतौना थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी मुसाफिर सहनी के पुत्र मिंटू सहनी (26) एवं जामुन सहनी के पुत्र पंकज सहनी (25) के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताली पर गिरी गाज! सरकार ने दिया हटाने का आदेश, डोंगल भी जब्त

Madhubani News|Bisfi News| पुलिस निरीक्षक सह बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया

उक्त जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि गश्ती के दौरान लगभग एक बजे बैंगरा से हीरोपट्टी जाने के क्रम में हीरोपट्टी गांव के हनुमान ट्रेडर्स के निकट एसएच 75 मुख्य सड़क पर एक पल्सर सवार दो युवक सड़क किनारे गिरे हुए दिखे। बाइक के परखच्चे उड़े हुए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पुलिस घर पहुंची कुर्की करने, फरार मुखिया ने तुरंत किया सरेंडर; बिहार में हड़कंप!

Madhubani News|Bisfi News| जब पुलिस ने निकट जाकर देखा तो दोनों युवक

जब पुलिस ने निकट जाकर देखा तो दोनों युवक का सर फटा हुआ था एवं दोनों मृत अवस्था में थे।पहचान के लिए पुलिस ने जब तलाशी ली तो दोनों मृतक के जेब से मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिससे इसकी सूचना उसके स्वजनों को दी गई। मौके पर स्वजन घटनास्थल पर पहुंच मृतक की पहचान की।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! बिहार के लाखों स्कूली बच्चों को अब सीधे मिलेंगे सरकारी योजनाओं के पैसे, हुआ ये बड़ा ऐलान

Madhubani News|Bisfi News| पहचान के बाद आगे की तहकीकात में जुटी है पुलिस

थानाध्यक्ष ने दोनों मृतक की पहचान होने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों शव उनके स्वजनों को सौंप दी गई। घटना की जांच की जा रही है। स्वजनों की ओर से आवेदन देने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Madhubani News|Bisfi News| दोनों युवक दरभंगा से अपने घर बाइक से आ रहे थे

वहीं मृतक के स्वजनों का कहना है कि दोनों युवक दरभंगा से अपने घर बाइक से आ रहे थे। इसी क्रम में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दोनों युवक की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

44 हजार कारतूस बरामदगी: तेजस्वी यादव बोले- RSS को आतंकवादी संगठन घोषित करो

Tejashwi Yadav: बिहार में 44 हजार कारतूसों की बरामदगी पर तेजस्वी यादव ने RSS पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोपियों के RSS से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए संघ को आतंकवादी संगठ#TejashwiYadav,#BiharPolitics,#RSSControversy

बिहार MLC चुनाव में हार पर JDU का ‘शॉक ट्रीटमेंट’, बागियों को बाहर का रास्ता! | पढ़िए – फेविकोल से

Bihar JDU Meeting: बिहार विधान परिषद चुनाव में मिली हार के बाद जदयू ने कड़ा संदेश दिया है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं और कार्यकर्ता#BiharJDU,#MLCElection,#BiharPolitics

Darbhanga Crime जाले में हड़कंप! 16 साल की लड़की गायब, मां बोली – 7 लोगों ने मेरी बेटी को किया अगवा!

Jale Missing Girl: जाले थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। मां ने 7 लोगों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई ह#JaleNews,#BiharCrime,#MissingGirl

Bihar Special Trains बिहार से दिल्ली जाने वालों के लिए सबसे बड़ी खबर! इन स्पेशल ट्रेनों में मिल रही है कन्फर्म सीट

Bihar Special Trains: दीपावली और छठ के बाद दिल्ली लौटने वाले बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। गया से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन में नवंबर की कई तारीखों पर सैकड़ों सीटें खा#BiharSpecialTrains,#GayaDelhiTrain,#IndianRailways