बेनीपट्टी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहरौल गांव में डोरा नदी के केनाल में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है़। मृतक बच्चों की पहचान सोहरौल वार्ड 5 के सूरत लाल यादव की पुत्री दीपिका कुमारी (10) और हरिशचंद्र यादव के पुत्र श्याम सुंदर यादव (11) वर्ष के रूप में हुई है़।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दोनों सहित तीन बच्चे बधार में खेलने गए थे। जहां खेलते खेलते डोरा नदी के केनाल के समीप पहुंच गए। तीन में दो बच्चे दीपिका और श्याम सुंदर केनाल के पानी में चला गया। जहां अधिक पानी में जाने से डूब गया। एक बच्चा जो केनाल से बाहर खड़ा था, उसने दोनों बच्चों को पानी में डूबता देख शोर मचाते हुए गांव में पहुंच बच्चों के स्वजनों को घटना के संबंध में बताया। जानकारी मिलते ही स्वजन व ग्रामीण आनन – फानन में डोरा नदी के केनाल के समीप पहुंच बच्चों की तलाश में लग गए।
Madhubani News: दुर्भाग्य की बात तो यह है़ साहब…
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों बच्चों का कुछ पता नही चल पाया। फिर स्थानीय निजी गोताखोर अरुण राम और नंद लाल ने भी काफी खोजबीन की, फिर भी शव बरामद नही हो पाया। इधर, घटना की सूचना अंचलाधिकारी, डायल 112 और थाना पुलिस को दी गयी। लेकिन दूर्भाग्य की बात तो यह है़ साहब ! की इस तरह की दर्दनाक घटना घटित हुई, जानकारी दी गयी, फिर भी न ही अंचलाधिकारी धर्मदेव चौधरी और न ही उनके अंचल कर्मी ही घटनास्थल पर पहुंचे।
Madhubani News: Police भी 3 घंटे LATE?
इतना ही नही डायल 112 की पुलिस टीम भी घटना की सूचना मिलने के तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। प्रशासन के इस रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। इधर, स्थानीय लोगों ने ही करीब पांच घंटों की मशक्कत के बाद शव को ढूंढ कर निकाला। शव बरामद होने के बाद गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया।
गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रों रोकर बुरा हाल था। मृतक श्याम सुंदर की माँ पुलम देवी तथा मृतका दीपिका की माँ अंजू देवी दहाड़ें मार कर रोते बिलखते बेहोश हो रही थीं। जिसे आसपास की महिलाएं संभाल रही थीं और ढांढस बांध रही थी।
बताते चलें कि नेपाल के तराई इलाकों में भारी बारिश के कारण इस समय डोरा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है़। जिसके कारण नदी का पानी काफी उछाल मार दिया है़। बधार पानी से लबालब भर गया है़। इस संबंध में बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों के शव को कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है़