Deshaj Times

Madhubani News: बासोपट्टी में डूबने से दो बच्चों की मौत

Madhubani News: बासोपट्टी में डूबने से दो बच्चों की मौत

Madhubani News: बासोपट्टी में डूबने से दो बच्चों की मौत

Madhubani News: बासोपट्टी में डूबने से दो बच्चों की मौत| मधुबनी के बासोपट्टी के बिराटपुर गांव में मंगलवार को नदी में डूबे दो बालक शुभम कुमार व विकास कुमार का शव बरामद (Two children died due to drowning in Madhubani’s Basopatti) होने के बाद गांव में कोहराम मच गया। चारों तरफ सन्नाटा छा गया। गांव के लोग इस हृदय विदारक घटना पर काफी दुख व्यक्त कर रहे हैं।

घटना को लेकर मृतक के परिजन सहित गांव में कई घरों के चूल्हे नहीं जले। मुखिया प्रतिनिधि बबलू साह एवं ग्रामीण मनी सहित अन्य ने बताया बरामद शव शुभम कुमार,संजीव साह के पुत्र है। संजीव दिल्ली में रहकर मजदूरी कर परिवार की भरण पोषण कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही वे घर के लिए विदा हो गया है। संजीव साह को दो लड़का है। जिसमें शुभम बड़े थे। इनका माली हालात काफी कमजोर बताये जा रहे है। वहीं डूबे दूसरे बालक विकास के पिता राम भरोस साह गांव में छोटी एक दुकान कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

Exit mobile version