

Madhubani News: बेनीपुर में डूबने से Darbhanga के चंदन समेत दो बच्चों की मौत| दूसरे बच्चे की पहचान सोबरौली के रौशन कुमार के रूप में।
दरभंगा के कमतौल जानीपुर गांव का रहने वाला था चंदन
जहां, बेनीपट्टी के मधवापुर अंचल के साहरघाट थाना क्षेत्र में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है।
(Two children including Chandan from Darbhanga died due to drowning in Benipur in Madhubani) मृतक की पहचान दरभंगा जिले के कमतौल थाना के जानीपुर गांव के मुन्ना पासवान के 12 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे बच्चे की पहचान सोबरौली के राम प्रसाद राम के पांच वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है।
त्रिमुहान में डूबे चंदन कुमार की मां का निधन हो जाने के बाद
मिली जानकारी के अनुसार त्रिमुहान में डूबे चंदन कुमार की मां का निधन हो जाने के बाद वो अपने फूफी के घर पर ही रहता था। मृतक सोमवार को स्कूल से पढ़कर आया और नदी किनारे जितिया को लेकर स्नान कर रही महिलाओं के समीप जा पहुँचा और अचानक नदी में फिसल गया।
करीब तीन घंटे के बाद प्रशासनिक पहल पर
डूबने की जानकारी होते ही परिजन खोजबीन करने लगे। लेकिन कोई पता नहीं चला। करीब तीन घंटे के बाद प्रशासनिक पहल पर पहुंचे मल्लाहों ने बच्चे को बाहर निकाला। तब तक ये उसकी सांस चलने की बात कही गयी। इसके बाद साहरघाट पुलिस की गाड़ी से बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
सोबरौली में भी एक बच्चे की मौत नदी में फिसलने से हो गयी
उधर, सोबरौली में भी एक बच्चे की मौत नदी में फिसलने से हो गयी है। मधवापुर सीओ नीलेश कुमार ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।


