spot_img

Madhubani News| Jhanjharpur News| अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार का सौदागर मौके से फरार

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Jhanjharpur News| अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार का सौदागर मौके से फरारझंझारपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ (Two criminals planning crime arrested in Madhubani) लगी है। जहां, लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा है।

- Advertisement -

Madhubani News|Jhanjharpur News|पिस्टल उपलब्ध कराने वाला फरार

दोनों,लखनौर थाना के सिवैसिंहपुर भंडारी पोखर के कलमबाग में लूट की साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। जहां, पुलिस ने दोनों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार दबोच लिया। हालांकि, इस दौरान पिस्टल उपलब्ध कराने वाला एक अपराधी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

Madhubani News|Jhanjharpur News| एसडीपीओ पवन कुमार ने लखनौर थानाध्यक्ष रेणु कुमारी की मौजूदगी में मीडिया को बताया

यह जानकारी देते हुए एसडीपीओ पवन कुमार ने लखनौर थानाध्यक्ष रेणु कुमारी की मौजूदगी में मीडिया को बताया कि झंझारपुर के लखनौर थाना क्षेत्र के शिवैसिंहपुर भंडारी पोखर के समीप कलमबाग में दोनों अपराधी झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के कटमाखोइर वार्ड 9 निवासी शंकर महतो के 18 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार एवं इसी गांव के वार्ड 10 निवासी जयप्रकाश सिंह के 19 वर्षीय पुत्र रमण जी कुमार लूट और अपराधिक वारदात की फिराक में थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder मधुबनी में गोबर फेंकने गई किशोरी की गाछी में मिली लाश, हत्या का शक - क्राइम एंगल की जद में ' ये भी '

Madhubani News|Jhanjharpur News| हथियारों की खरीद-बिक्री वाला सौदागर फरार

उन्होंने बताया कि इस दौरान एक अपराधी कटमाखोइर गांव निवासी शंभु साह का 20 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। शंभु ही इन पकड़े गए अपराधियों को देसी कट्टा उपलब्ध कराया था। वह हथियारों की खरीद-बिक्री वाला सौदागर भी है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी मार रही है। जल्द ही सुनील भी पुलिस के गिरफ्त में होगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder मधुबनी में गोबर फेंकने गई किशोरी की गाछी में मिली लाश, हत्या का शक - क्राइम एंगल की जद में ' ये भी '

Madhubani News|Jhanjharpur News| मगर पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया

पुलिस को जानकारी में, लखनौर थाना क्षेत्र के शिवैसिंहपुर भंडारी पोखर मंदिर के बगीचा में कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे। एक टीम एसआई कमलेश कुमार के नेतृत्व में बनाई गई। जैसे ही टीम वहां पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही अपराधी भागने लगे, मगर पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक बदमाश के पास कमर से देसी पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल को खोलकर देखा गया तो उसमें एक 9 एमएम का जिंदा कारतूस था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder मधुबनी में गोबर फेंकने गई किशोरी की गाछी में मिली लाश, हत्या का शक - क्राइम एंगल की जद में ' ये भी '

Madhubani News|Jhanjharpur News| मोटरसाइकिल लूट की बनाई थी योजना

इन दोनों के पास से सप्लेंडर बाइक और दो मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। धराए बदमाशों ने स्वीकार किया कि गांव का सुनील कुमार हथियार का क्रय विक्रय विक्रेता है। उसी ने यह पिस्टल उपलब्ध कराया था। एसडीपीओ ने कहा कि धराए दोनों बदमाश और सुनील कुमार ने ही मोटरसाइकिल लूट की योजना बनाई थी। प्रेस वार्ता के दौरान लखनौर थानाध्यक्ष रेणु कुमारी मौजूद थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चक्रवात ‘अर्नब’ और बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन से बिहार में अगले 3 दिन भयंकर बारिश! मानसून जाते-जाते फिर बरसेगा कहर

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से बिहार, यूपी, झारखंड और दिल्ली-NCR सहित देश के कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का #BiharWeather,#MonsoonUpdate,#WeatherAlert

BJP में बड़े बदलाव : भाजपा ने बिहार – झारखंड समेत 4 राज्यों के लिए सौदान सिंह को दी अहम जिम्मेदारी | अनंत नारायण...

Bihar BJP: भाजपा ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। सौदान सिंह को बिहार समेत चार राज्यों का राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। भिखुभाई दलसानिया बिहार प्रदेश म #BiharBJP,#SoudanSingh,#BJPAppointments

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर कर सीएम ने पॉक्सो एक्ट तोड़ा? अब CM Samrat पर कार्रवाई करो| तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

Bihar POCSO Act: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा है। जमुई की नाबालिग पीड़िता से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करने से विवाद #BiharPolitics,#POCSOAct,#SamratChoudhary

जमुई कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात पर CM सम्राट का बड़ा ऐलान: ‘मेरी बेटी के दोषियों को एक महीने में सजा’

Bihar Jamui Incident: जमुई कांड में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पीड़िता के परिजनों को एक महीने में दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिया और पीड़िता को 'अपन #BiharNews,#JamuiIncident,#SamratChoudhary