spot_img

Madhubani News| मधुबनी बरैल चौक पर क्लिनिक चलाने वाले हरियाणा के दो चिकित्सकों का अपहरण!@Darbhanga Connection

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Madhubani News| मधुबनी बरैल चौक पर क्लिनिक चलाने वाले हरियाणा के दो चिकित्सकों का अपहरण!@Darbhanga Connection। जहां, बरैल चौक पर 5 वर्षों से क्लिनिक चला रहे हरियाणा के दो चिकित्सकों का अपराधियों ने अपहरण कर लिया है। खबर से अफरा तफरी का माहौल है। मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

सदर एसडीपीओ टू मनोज कुमार ने बताया” शाम में नरेश दानिया से मोबाइल से बात हुई है। उन्होंने दरभंगा में होने की बात कही है। आपसी विवाद के कारण ऐसा हुआ है “

- Advertisement -

Madhubani News|बाबूबरही थाना क्षेत्र के बरैल चौक में उस समय अफरातफरी मच गयी

बाबूबरही थाना क्षेत्र के बरैल चौक में उस समय अफरातफरी मच गयी जब लोगों को यह जानकारी हुई की चौक स्थित एक क्लीनिक से दो लोगों का कुछ अपराधियों ने अपहरण कर लिया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। सूचना पर सदर एसडीपीओ टू मनोज कुमार, इंस्पेक्टर अभय कुमार व थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने भारी मात्रा में दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ट्रेन में मेंटेनेंस कर्मी बनकर काटते थे कोच, Bihar RPF ने दबोची हाई-टेक अंतरराज्यीय चोरों की गैंग! पढ़िए - खबर का दरभंगा कनेक्शन | ज्वेलरी और गारमेंट्स

Madhubani News| चार-पांच वर्षों से क्लीनिक चला रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कैथल जिले के राजोन्द थाना के वीरबंगाल गांव निवासी नरेश दानिया अपने ही गांव के जसविंदर के साथ बरैल चौक पर पिछले चार-पांच वर्षों से एक क्लीनिक चला रहे हैं। जहां नरेश दानिया बतौर वैद्य तथा जसविंदर कम्पाउंडर के रूप में काम करते हैं।प्रत्येक महीने के 5 तथा 19 तारीख को बरैल चौक पर क्लिनिक में समय देते थे। बरैल चौक के साथ-साथ मधुबनी तथा सुपौल जिले में कई स्थानों पर उनकी क्लीनिक चलती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है? चिंता मत कीजिए, बिहार में शुरू हुआ महाअभियान, ऐसे जुड़वाएं अपना नाम!

Madhubani News| शुक्रवार दोपहर में दो चार चक्का वाहन से 8 से 10 अपराधियों ने

शुक्रवार दोपहर में दो चार चक्का वाहन से 8 से 10 अपराधियों ने वैद्य के क्लीनिक में घुस कर पहले जसविंदर को अपने कब्जे में ले लिया ,साथ ही क्लीनिक के अंदर जितनी भी दवाईयां थीं सब उठाकर गाड़ी में रख दिया। इसकी जानकारी जसविंदर के वैद्य नरेश दानिया को दी। नरेश दानिया उस समय खाना खाने गए थे।वैद्य दानिया क्लीनिक वापस आ रहे थे। जिसे अपराधियों ने रास्ते में ही खींचकर गाड़ी में बैठा लिया तथा दोनों व्यक्ति को लेकर फुलपरास की ओर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather सावधान! बिहार के 18 जिलों में आज मौसम का भयंकर रूप, बिजली-बारिश के साथ चलेगी तूफानी हवा

Madhubani News| अपराधी कह रहे थे कि वैद्य नरेश दानिया उनका डेढ़ से दो लाख रुपए लेकर फरार चल रहा है

अपराधी कह रहे थे कि वैद्य नरेश दानिया उनका डेढ़ से दो लाख रुपए लेकर फरार चल रहा है। उक्त क्लीनिक में कार्य कर रहे फुलपरास गांव के आलोक कुमार ने पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में सदर एसडीपीओ टू मनोज कुमार ने बताया कि शाम में नरेश दानिया से मोबाइल से बात हुई है। अपने को दरभंगा में होने की बात कही है। आपसी विवाद के कारण ऐसा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IIT बॉम्बे के हॉस्टल में बड़ा हादसा! सिलेंडर लीक से लगी आग, 2 बच्चों समेत 5 झुलसे

Mumbai IIT Fire: मुंबई के प्रतिष्ठित आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल नंबर-6 में गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों सहित पांच लोग झुलस गए, जिनकी हालत स्थिर है। #MumbaiIITFire,#PowaiGasLeak,#IITBombayAccident

ट्रेन में मेंटेनेंस कर्मी बनकर काटते थे कोच, Bihar RPF ने दबोची हाई-टेक अंतरराज्यीय चोरों की गैंग! पढ़िए – खबर का दरभंगा कनेक्शन |...

Bihar RPF: पश्चिम रेलवे की RPF टीमों ने ट्रेनों में हाई-टेक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। बिहार और यूपी से तीन चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद। #BiharRPF,#TrainRobbery,#MungerNews

त्योहारों में घर आना हुआ आसान! बड़ा तोहफा, जानें कब से चलेंगी बिहार के लिए ये 40 स्पेशल बसें

Bihar Festival Buses: त्योहारों में घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिहार सरकार शनिवार से 40 त्योहार स्पेशल अंतरराज्यीय बसें चलाएगी, जिससे दिल्ली, यूपी, झारखंड से #BiharFestivalBuses,#BiharTravel,#FestivalSpecial

बड़ी खबर! निलंबित मुशहरी CO को पुलिस ने उठाया, 70 डिसमिल जमीन घोटाले में फंसा MLA का भाई

Musahari CO: मुजफ्फरपुर के मुशहरी अंचल के निलंबित सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला को पुलिस ने 70 डिसमिल जमीन फर्जीवाड़े मामले में हिरासत में लिया है। इस मामले में बेलसंड विधायक समे #MusahariCO,#BiharLandScam,#MuzaffarpurPolice