spot_img

Madhubani News: बेनीपट्टी में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में दो मिलीं बंद, कई गड़बड़ी

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

Madhubani News: बेनीपट्टी में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में दो मिलीं बंद, कई गड़बड़ी। जहां, डीएम अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में बीडीओ महेश्वर पंडित ने मंगलवार को मेघवन पंचायत के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें दो केंद्र बंद मिले वहीं एक केंद्र पर महज कुछ बच्चों के साथ केंद्र संचालन की खानापूरी करते पाया गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

बीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों की भौतिक स्थिति,भवन की संरचना,केंद्र में संसाधन की उपलब्धता, स्कूल पूर्व शिक्षा, पूरक पोषाहार, टीएचआर, टीकाकरण व खाद्यानों का भंडारण सहित विभिन्न बिंदुओं पर जांच की गई। जांच के क्रम में उन्होंने सबसे पहले मेघवन पंचायत के नजरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-26 का जायजा लिया। जहां सुबह साढ़े बजे केंद्र संचालन जैसी कोई गतिविधि संचालित नही थी। केंद्र का भवन खुला हुआ था। लेकिन न तो केंद्र की सेविका सरिता यादव व सहायिका सीता देवी मौजूद थीं न ही कोई बच्चे उपस्थित थे।

इसके बाद उन्होंने मेघवन पंचायत के ही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 27 की जांच की जांच की। जहां सुबह के करीब 9:25 बजे तक केंद्र पूर्णतया बंद था. जिसके कारण उस समय इस केंद्र की जांच नही हो सकी। इसके बाद बीडीओ ने इसी पंचायत के केंद्र 28 का निरीक्षण किया। जहां सुबह 9:43 बजे में केंद्र खुला हुआ पाया गया।

सेविका यासमीन खातून मौजूद थीं। सहायिका का निधन हो जाने के कारण सहायिका का पद फिलहाल रिक्त होने की जानकारी मिली। केंद्र पर महज 15 बच्चों के साथ केंद्र संचालन की खानापूरी करते पाया गया। 15 में महज एक बच्चा भी पोशाक में नही था।

पंजियों का संधारण अद्यतन नही था। पोषाहार संचालन के लिये आवश्यक खाद्यानों का भंडारण भी नही था। इस केंद्र की जांच कर बीडीओ के लौटने के क्रम में केंद्र संख्या 27 को खोल दिया गया था। उस समय भी सेविका अफ़रोजा खातून और केवल 13 बच्चे ही उपस्थित हो सके थे। इनमें से महज एक ही बच्चे पोशाक में थे।

इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों की वस्तुस्थिति और परिस्थिति देखने के उद्देश्य से तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया है़। केंद्रों की स्थिति काफी खराब है। सेविका सहायिका को केंद्र संचालन और संबंधित महिला पर्यवेक्षिका सुरभी कुमारी को केंद्र बेहतर तरीके से संचालित कराने में रूचि नही प्रतीत होता है। निरीक्षण की खानापूरी प्रतीत होता है। उन्होंने जांच प्रतिवेदन डीएम को भेजे जाने की बात कही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

Darbhanga Road Accident: 22 वर्षीय नंदन कुमार झा उर्फ बालाजी की दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे #DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#Kewati

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग के चलते मां-बहन ने ही बेटी को मार डाला, शव छुपाने के लिए किया ये खौफनाक काम

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवती पलक कुमारी की मां और बहन ने ही हत्या कर दी. शव को बगीचे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और ऊपर से आम का पौध #MuzaffarpurCrime,#HonorKilling,#BiharPolice

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews