back to top
19 जुलाई, 2024
spot_img

Madhubani News: बेनीपट्टी में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में दो मिलीं बंद, कई गड़बड़ी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

Madhubani News: बेनीपट्टी में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में दो मिलीं बंद, कई गड़बड़ी। जहां, डीएम अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में बीडीओ महेश्वर पंडित ने मंगलवार को मेघवन पंचायत के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें दो केंद्र बंद मिले वहीं एक केंद्र पर महज कुछ बच्चों के साथ केंद्र संचालन की खानापूरी करते पाया गया।

बीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों की भौतिक स्थिति,भवन की संरचना,केंद्र में संसाधन की उपलब्धता, स्कूल पूर्व शिक्षा, पूरक पोषाहार, टीएचआर, टीकाकरण व खाद्यानों का भंडारण सहित विभिन्न बिंदुओं पर जांच की गई। जांच के क्रम में उन्होंने सबसे पहले मेघवन पंचायत के नजरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-26 का जायजा लिया। जहां सुबह साढ़े बजे केंद्र संचालन जैसी कोई गतिविधि संचालित नही थी। केंद्र का भवन खुला हुआ था। लेकिन न तो केंद्र की सेविका सरिता यादव व सहायिका सीता देवी मौजूद थीं न ही कोई बच्चे उपस्थित थे।

इसके बाद उन्होंने मेघवन पंचायत के ही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 27 की जांच की जांच की। जहां सुबह के करीब 9:25 बजे तक केंद्र पूर्णतया बंद था. जिसके कारण उस समय इस केंद्र की जांच नही हो सकी। इसके बाद बीडीओ ने इसी पंचायत के केंद्र 28 का निरीक्षण किया। जहां सुबह 9:43 बजे में केंद्र खुला हुआ पाया गया।

सेविका यासमीन खातून मौजूद थीं। सहायिका का निधन हो जाने के कारण सहायिका का पद फिलहाल रिक्त होने की जानकारी मिली। केंद्र पर महज 15 बच्चों के साथ केंद्र संचालन की खानापूरी करते पाया गया। 15 में महज एक बच्चा भी पोशाक में नही था।

पंजियों का संधारण अद्यतन नही था। पोषाहार संचालन के लिये आवश्यक खाद्यानों का भंडारण भी नही था। इस केंद्र की जांच कर बीडीओ के लौटने के क्रम में केंद्र संख्या 27 को खोल दिया गया था। उस समय भी सेविका अफ़रोजा खातून और केवल 13 बच्चे ही उपस्थित हो सके थे। इनमें से महज एक ही बच्चे पोशाक में थे।

इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों की वस्तुस्थिति और परिस्थिति देखने के उद्देश्य से तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया है़। केंद्रों की स्थिति काफी खराब है। सेविका सहायिका को केंद्र संचालन और संबंधित महिला पर्यवेक्षिका सुरभी कुमारी को केंद्र बेहतर तरीके से संचालित कराने में रूचि नही प्रतीत होता है। निरीक्षण की खानापूरी प्रतीत होता है। उन्होंने जांच प्रतिवेदन डीएम को भेजे जाने की बात कही।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के सिंहवाड़ा में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा! मार्केट संचालक पर FIR, जानिए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। सिंहवाड़ा प्रखंड के सढवाड़ा गांव में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते...

“जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है…” RJD की चुनावी हुंकार! पंचायत स्तर तक संगठन को धार देने की रणनीति

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा एक...

Darbhanga के सिंहवाड़ा में 24 घंटे में दूसरी बड़ी चोरी; कमरे में कर दिया बंद! गहनों की पेटी तोड़ी, कैश भी ले गए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत भरवाड़ा में पतंजलि होलसेल स्टोर से हुई चोरी की वारदात...

Darbhanga के जाले में जल संकट, नल भी बंद, चापाकल भी सूखे – जनता त्राहिमाम, “…नल के पानि पीबय योग्य नहिं!”

दरभंगा के जाले नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को इन दिनों पानी की भारी किल्लत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें