back to top
2 जुलाई, 2024
spot_img

Madhubani News| Basopatti News| सरकारी जमीन…तालाब, भिंडा, पेड़, वट सावित्री पर्व पर लड़े दो पक्ष, पुलिस पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त, 54 Named, 100 Unknown…FIR

spot_img
Advertisement
Advertisement

Madhubani News| Basopatti News| सरकारी जमीन…तालाब, भिंडा, पेड़, वट सावित्री पर्व पर लड़े दो पक्ष, पुलिस पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त, 54 Named, 100 Unknown… FIR यही है, बड़ा फॉलोअप। जहां, सरकारी जमीन पर तालाब, तालाब के भिंडा पर सरकारी पेड़, वट सावित्री (Two parties fighting on Vat Savitri festival in Madhubani, stones pelted, vehicles damaged, FIR against 54 named, 100 unidentified) पर्व पर लड़ बैठे दो पक्ष के लोगों की मुसीबत अब यह है। झड़प के दौरान पुलिस पर पथराव करना, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त करना ऐसे लोगों को महंगा पड़ गया है।

Madhubani News|Basopatti News|54 नामजद, 100 अज्ञात पर FIR दर्ज करती पुलिस किसी को छोड़ने के मूड में नहीं हैं

54 नामजद समेत 100 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करती पुलिस अब किसी को छोड़ने के मूड में नहीं हैं। जहां…बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बासोपट्टी पूर्वी पंचायत का कौआहा गांव अचानक वट-सावित्री व्रत पर्व के दौरान गुरुवार को ऐसा सुलगा…अब उसकी आग में कई तपेंगे…सलाखों की रोटियां सेकेंगें।

Madhubani News|Basopatti News| लोगों ने पुलिस प्रशासन पर जान से मारने की नीयत से पथराव किया

जानकारी के अनुसार, बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के कौआहा गांव में गुरुवार को दो पक्ष के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर जान से मारने की नीयत से पथराव किया। इस मामले को लेकर एसआई कंचन कुमार सिंह के लिखित प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बीते गुरुवार को दो समुदाय के बीच जान से मारने की नियत से पत्थरबाजी एवं रोड़ेबाजी की गयी है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani, Saharsa, Munger अब बनेगा AirWorthy, सीधी विमान, खिलेंगे अरमान, भरेंगे उड़ान, 150 करोड़ मंजूर!

Madhubani News|Basopatti News| पुलिस की सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त, कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल

इस मामले में दोनों पक्षों के करीब 54 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस घटना में करीब 100 अज्ञात महिला एवं पुरुष के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है। इस दौरान पुलिस के सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में कुछ पुलिस कर्मी को भी हल्की चोटें आईं। बताते चलें कि जब प्रशासन का वाहन मिली सूचना का सत्यापन करने के लिए पहुंची तो दो पक्ष के बीच तनाव देखा गया।

Madhubani News|Basopatti News| कई घंटों तक पुलिस कर्मियों पर पथराव होता रहा

इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने पुलिस पर पत्थर व रोड़े बरसाए। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने अपनी जान बचाई। तनाव को शांत करने गई पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी हुई। कई घंटों तक पुलिस कर्मियों पर पथराव होता रहा। दोनों पक्ष के लोग मामूली वट सावित्री पूजा रोकने के विवाद को लेकर आपस में लड़ बैठे थे।

Madhubani News|Basopatti News| दोनों पक्ष के बीच तनाव को देखते प्रशासन का अब तक कैंप

इसी कारण विवाद आगे बढ़ गया। जिस जगह को लेकर लड़ाई हुई वो सरकारी तालाब का भिंडा है और भिंडा पर बरगद का पेड़ है। हालांकि अब गांव में तनाव शांत है। इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने देवधा, जयनगर थाना का भी सहयोग लिया। इस मामले को लेकर स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। घटना में दोनों पक्ष के बीच तनाव को देखकर प्रशासन अभी तक कैंप कर रहा है। वीडियो साक्ष्य के आधार पर लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जरूर पढ़ें

Akasa Air Darbhanga| Darbhanga से Mumbai की सीधी उड़ान शुरू, ₹ किराया जानकर हो जाएंगें हैरान,रोजाना उड़ान

मिथिला का ऐतिहासिक पल: दरभंगा से मुंबई की सीधी उड़ान शुरू, किराया सिर्फ ₹5000!अब...

Muzaffarpur के कटरा-शिवदासपुर में कचरों का होगा उठाव, Solid और liquid Waste Management की बड़ी पहल

मुजफ्फरपुर/कटरा प्रखंड के शिवदासपुर पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Solid & Liquid...

Darbhanga Judge Farewell | सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद तिवारी को न्याय मंडल ने दी भावभीनी विदाई

दरभंगा न्यायिक सेवा में वर्षों की सेवा देने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश...

Sakatpur Firing Case Solved | – 48 घंटे में केस खल्लास, वाह! Darbhanga Police, 4 आरोपी सलाखों के पीछे, ये थी गोली चलने की वजह?

दरभंगा ब्रेकिंग: गोलीकांड के 48 घंटे में पुलिस ने किए सारे आरोपी गिरफ्तार –...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें