back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

मधुबनी के मधेपुर में डिजिटल स्टूडियो सह कॉमन सर्विस सेंटर संचालक से मारपीट, मांगी रंगदारी, दो लोग गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

धेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के बांकी गांव में डिजिटल स्टूडियो सह कॉमन सर्विस सेंटर संचालक से मारपीट करने और रंगदारी मांगने को लेकर स्थानीय थाने में एक मामला दर्ज हुआ है। घटना रविवार देर शाम सात बजे के आसपास की बताई जा रही है।

- Advertisement -

मारपीट व रंगदारी मांगने मामले में आरोपी दोनों युवकों को पीड़ित सेंटर संचालक ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़कर मधेपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले को लेकर बांकी गांव निवासी रामाशीष पंडित ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

प्राथमिकी में बांकी गांव निवासी दुर्गेश कुमार मिश्र और कुशौल गांव निवासी राहुल कुमार ठाकुर को नामजद आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया है कि आरोपी दोनों युवकों ने रविवार शाम करीब सात बजे डिजिटल स्टूडियो सह कॉमन सर्विस सेंटर संचालक से बांकी गांव में ही रोक कर उससे रंगदारी मांगने लगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Mithila Mahotsav 2026: मधुबनी में आंधी-बारिश के बीच छात्रों ने दिखाया जज्बा, क्विज-पेंटिंग में इन्होंने मारी बाजी

आरोपियों ने पीड़ित के साथ जोर जबरदस्ती कर उसके जेब से तीन हजार रुपए निकाल लिए। फिर पीड़ित रामाशीष पंडित ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को पकड़ कर घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर मधेपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि आरोपी दोनों युवकों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नई कार खरीदने के लिए बेस्ट Car Payment Options: EMI, डाउन पेमेंट या कैश?

Car Payment Options: नई कार खरीदने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन...

स्मार्ट टीवी पर बंपर छूट: अब सस्ते में खरीदें 55-इंच के शानदार मॉडल

Smart TV: अगर आप एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं...

Patna News: गंगा पथ पर बन रहा 7 KM लंबा ‘ग्रीन कॉरिडोर’, पटना बनेगा नया पर्यटन हब

Patna News: शहर की धड़कनें तेज हैं, सड़कें दौड़ती हुई नदियां, और प्रदूषण का...

Supaul News: सुपौल में सस्पेंस और सन्नाटे के बीच Muzaffurpur की महिला कॉन्स्टेबल की मौत, बाथरूम में मिली फंदे से लटकी लाश,

सुपौल न्यूज़: जीवन का धागा जब असमय टूटता है, तो पीछे छूट जाती हैं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें