spot_img

Madhubani News| Jhanjharpur News| अलग-अलग थाना क्षेत्र, दो भीषण चोरी, पुलिस को खुली चुनौती

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Jhanjharpur News| अलग-अलग थाना क्षेत्र, दो भीषण चोरी, पुलिस को खुली चुनौती| जहां, अपराधियों ने दो अलग-अलग जगहों पर भीषण चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस के लिए खुली (Two separate thefts in Madhubani) चुनौती है। जहां, नकदी के साथ आभूषण भी चोर उठा ले गए।

- Advertisement -

- Advertisement -

Madhubani News| Jhanjharpur News| दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई भीषण चोरी

झंझारपुर में बीते रविवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई भीषण चोरी की घटना से लोग जहां सहमे हैं। वहीं, अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रखी है। चोरों की ओर से आरएस थाना के पुरनी पोखर मोहल्ला स्थित संजय जनरल स्टोर का ताला तोड़कर गल्ला में रखे 45 हजार रुपए नगद के साथ अन्य समान की चोरी कर ली गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी में ऑटो का कहर! 4 साल के मासूम को रौंदकर भागा ड्राइवर, गांववालों ने फूंक दी सड़क!

Madhubani News| Jhanjharpur News| आरएस थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने घटनास्थल की जांच की

आरएस थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने घटनास्थल की जांच की गई है। दुकानदार संजय साहू के द्वारा सनहा दर्ज करने का आवेदन दिया गया।वहीं, झंझारपुर नगर थाना क्षेत्र के सुखेत पंचायत के गोधनपुर गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने स्व. पुलाई राय के पुत्र झमेली राय के घर को निशाना बनाते हुए घर से बक्शा उठाकर दूर बगीचे में ले गया, जहां बक्शा का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपए नकद और कुछ जेवरात निकाल कर ले गया और टूटा बक्शा को बगीचे में ही छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में ऑटो का कहर! 4 साल के मासूम को रौंदकर भागा ड्राइवर, गांववालों ने फूंक दी सड़क!

Madhubani News| Jhanjharpur News| सुबह में गृहस्वामी को घर में चोरी होने की जानकारी मिली

सुबह में गृहस्वामी को घर में चोरी होने की जानकारी मिली और घर से गायब हुए लोहे का बक्शा घर से दूर बगीचे में क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया। तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चौकीदार घटना स्थल पर पहुंचे और थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। पीड़ित गृहस्वामी झमेली राय ने बताया कि पांच हजार नगद और 20- 25 हजार के जेवरात की चोरी हुई है।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में ऑटो का कहर! 4 साल के मासूम को रौंदकर भागा ड्राइवर, गांववालों ने फूंक दी सड़क!

Madhubani News| Jhanjharpur News| थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा

घर में पीड़ित गृहस्वामी और उसकी पत्नी मौजूद थे। पुत्रवधु के कमरा का ताला नहीं टूटने से उस घर से चोरी नहीं हो पाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मालूम हो कि एक सप्ताह के भीतर दूसरी चोरी की वारदात हुई है।

घटना पुलिस के लिए खुली चुनौती है। बीते दिनों गोधनपुर गांव में ही पंडित अभिराम ठाकुर के घर भीषण चोरी की घटना हुई थी। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रोहतास में दिनदहाड़े 3 करोड़ की ज्वेलरी लूट! एक साल में दूसरी बार बना निशाना

Bihar Jewelery Loot: रोहतास के कोचस बाजार में न्यू कंचन ज्वेलर्स से दिनदहाड़े 3 करोड़ के गहनों की लूट से हड़कंप मच गया। एक साल पहले भी इसी दुकान में 4 करोड़ की चोरी हुई थी।#BiharCrime,#RohtasLoot,#JeweleryRobbery

भागलपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: गंगा स्नान जा रहे बच्चों सहित परिवार को सरकारी गाड़ी ने कुचला, एक की मौत!

Bihar Road Accident: भागलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंगा स्नान जा रहे परिवार पर कहर टूट पड़ा। बिहार सरकार की नेमप्लेट वाली कार ने टोटो को टक्कर मारी, जिससे एक की मौत और कई घा#BiharRoadAccident,#BhagalpurNews,#RoadSafety

Darbhanga Big Breaking दरभंगा में जन सुराज ने बनाई बड़ी बढ़त – आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा दूसरे नंबर पर! | MLC...

Bihar MLC Election Result: बिहार में 8 MLC सीटों पर मतगणना जारी है। दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज पार्टी के सुरेश राय 700 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा ने बढ़त#BiharMLCElection,#MLCResult,#BiharPolitics

मधुबनी में ऑटो का कहर! 4 साल के मासूम को रौंदकर भागा ड्राइवर, गांववालों ने फूंक दी सड़क!

Madhubani Auto Accident: मधुबनी के लौकही में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो ने 4 वर्षीय मासूम मो. हुसैन को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से भड़के ग्रामीणों ने मुआवजे#MadhubaniNews,#BiharAccident,#Laukahi