back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Madhubani News: खुटौना में गांजा कारोबार का बड़ा खुलासा, एक क्विंटल गांजा, कार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News: खुटौना में गांजा कारोबार का बड़ा खुलासा, एक क्विंटल गांजा, कार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। Two smugglers arrested with one quintal ganja and car in Madhubani’s Khutauna।

- Advertisement -

- Advertisement -

खुटौना थानाध्यक्ष नीतीश कुमार की अहले सुबह बड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खुटौना थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोमवार अहले भोर में योजनाबद्ध ढंग से थाना क्षेत्र के सिहुला गांव से दक्षिण भाईजी बांध के बगल से गुजर रही सड़क पर पुलिस कर्मियों का नाका डाल दिया। थोड़ी देर की प्रतीक्षा के बाद ही इसमें कामयाबी मिल गई। अपेक्षा के अनुसार एक ब्रांड न्यू बिना नंबर की नेक्सौन कार इस नाके के जाल में फंस गई।

- Advertisement -

नेपाली गांजा जो चार बोरों में पैक था, बरामद हुआ

कार की तलाशी लेने पर अंदर से एक क्विंटल 200 ग्राम नेपाली गांजा जो चार बोरों में पैक था, बरामद हुआ। सर्वप्रथम गांजा लदी कार के चालक नरहिया थाना क्षेत्र के भपटियाही के गुड्डू कुमार राय को गिरफ्तार किया गया। चालक के साथ बैठे दूसरे व्यक्ति नरहिया थाना क्षेत्र के मझौरा के उमेश कुमार को भी उसके साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

और जब पहुंचे खुटौना बीडीओ गिरीश चंद्रा

इसके बाद थानाध्यक्ष ने खुटौना बीडीओ गिरीश चंद्रा को सूचना दी। सूचना पाकर श्री चंद्रा मौके पर पहुंच कर वेट मशीन से बरामद गांजा का वजन कराया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांजा किसी दूसरे ठिकाने पर पहुंचाना था। जब्द गांजा, तस्करी के धंधे में प्रयुक्त कार को तथा गिरफ्तार उक्त दोनों व्यक्तियों को थाने लाया गया। वहां जरूरी पूछताछ के उपरांत इस संबंध में मामला दर्ज कर दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें