back to top
31 मई, 2024
spot_img

Madhubani में दो Suspected चीनी नागरिक धराया, मोबाइल से 50+ भारत विरोधी-खालिस्तान समर्थक Videos बरामद, क्या – भारत में फैलानी थी आग@तहकीकात?

spot_img
Advertisement
Advertisement

मधुबनी में पिपरौन बॉर्डर से घुसे चीनी युवकों के पास खालिस्तानी वीडियो मिलने से सनसनी है –वजह यह, भारत में फैलानी थी आग? भारत में घुसते पकड़े गए दो चीनी नागरिक! एक के फोन से मिले 50 खालिस्तान समर्थक वीडियो।टिकटॉक के लिए भारत विरोधी वीडियो बना रहा था चीनी युवक – SSB ने किया गिरफ्तार। क्यों आया नेपाल से भारत? सोशल मीडिया के लिए खालिस्तानी कंटेंट जुटा रहा था चीनी नागरिक@मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो रिपोर्ट।

 

Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

मधुबनी सीमा पर दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, एक के मोबाइल से भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक वीडियो बरामद

मधुबनी, देशज टाइम्सपिपरौन-जटही भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 48वीं एसएसबी बटालियन के जवानों ने बिना अनुमति भारत में घुस रहे दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बॉर्डर पिलर संख्या 284/35 के पास की गई, जहां जवानों ने दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

पहचान और पृष्ठभूमि

पहला व्यक्ति: वू हेलोंग (उम्र 38), निवासी – डालियान, लियाओनिंग प्रांत, चीन है। इसका पासपोर्ट नंबर: EL9961400 है। पिता का नाम: शेन जहोंग मिंग है। वह नेपाल 14 मार्च 2025 (टूरिस्ट वीजा पर) पहुंचा था। इसकी वीजा वैधता 11 जून तक था जिसे बढ़ाकर 11 जुलाई 2025 तक करा लिया गया। स्थान: काठमांडू, पोखरा घूमने के बाद 26 मई को जनकपुर आया, “मिथिला चिरायु होटल” में रुका था। दूसरा व्यक्ति शेंग जुन योंग है। यह नेपाल 27 फरवरी 2025 (टूरिस्ट वीजा) को आया था। इसका वीजा वैधता: 27 मई तक, बढ़ाया गया 26 जून 2025 तक है। आगमन का कारण: गर्लफ्रेंड से मुलाकात बताया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani कोर्ट का कड़ा फैसला-सजा-ए-मौत : बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म-हत्या के 2 दरिंदों को फांसी की सजा, ₹1.20 लाख जुर्माना

संदेहास्पद गतिविधियां, करतीं हैं संदेश

वू हेलोंग के मोबाइल से 50+ भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक वीडियो बरामद किए गए हैं। ये वीडियो उसने 7 मई के बाद इंटरनेट से डाउनलोड किए। पूछताछ में बताया कि इन वीडियो को वह भविष्य में टिकटॉक और वीचैट पर पोस्ट करना चाहता था ताकि फॉलोअर्स और व्यू बढ़ा सके। चीन में रेस्टोरेंट चलाता था, जो दो साल पहले बंद हो गया, अब सोशल मीडिया क्रिएटर है। अलीबाबा से 10,000 युवान (चीनी मुद्रा) लेकर काम कर रहा था।

कार्रवाई और जांच

दोनों चीनी नागरिकों को हरलाखी थाना को सौंपा जाएगा। एसएसबी कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई हैविशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है जो साइबर और राष्ट्रीय सुरक्षा पहलुओं से जांच करेगी।

सतर्कता और सुरक्षा

भारत-नेपाल सीमा पर चीनी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियाँ गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय हैं। पूर्वी बिहार की सीमाएं संवेदनशील मानी जाती हैं, जहां से अवैध गतिविधियों की संभावनाएं बनी रहती हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar में 31 अधिकारियों का तबादला! Darbhanga-Madhubani के अफसर भी शामिल – देखें पूरी List

गैरकानूनी घुसपैठ, साथ ही उनके पास भारत

यह घटना स्पष्ट संकेत देती है कि सीमाई क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा को और सख्त करने की जरूरत है। चीनी नागरिकों की गैरकानूनी घुसपैठ, साथ ही उनके पास भारत विरोधी कंटेंट, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। जांच पूरी होने तक इस मामले को उच्च स्तर पर निगरानी में रखा जाना चाहिए।

जरूर पढ़ें

Bihar में 31 अधिकारियों का तबादला! Darbhanga-Madhubani के अफसर भी शामिल – देखें पूरी List

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! प्रशासनिक हलकों में हलचल!बिहार में 31 अधिकारियों का तबादला!...

Darbhanga में सामूहिक दुष्कर्म-गाछी में 4 युवकों का कांड@दिल या “दरिंदगी”

दरभंगा में नाबालिग से गैंगरेप की वारदात हुई है! गाछी में ले जाकर नाबालिग...

देश में Corona केस 5 गुना बढ़े! 7 मौतें, 2700 से ज्यादा एक्टिव –BIHAR में 2 दिन,12 नए केस! Patna Corona HotSpot@17 Active Patients

देश में में कोरोना केस 5 गुना बढ़े! 7 मौतें, 2700 से ज्यादा एक्टिव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें