spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी में दो बाइक की सीधी टक्कर, रानीपुर और चानपुरा के दो युवकों की मौत

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स फोटो: बेनीपट्टी में विलाप करते मृतक के परिजन व उमड़ी भीड़ तथा जानकारी लेती पुलिस

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसैठ चौक के समीप स्टेट हाईवे-52 मुख्य सड़क पर दो बाइक आपस में टकरा गयी। जिसमें बाइक पर सवार दो यूवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी सुदर्शन ठाकुर के पुत्र अरविंद ठाकुर (35) एवं चानपुरा गांव के सज्जन कामत के पुत्र सूरज कुमार (21) के रूप में की (Two youths died in direct collision between two bikes in Benipatti, Madhubani) गई है।

- Advertisement -

घटना रविवार की देर शाम की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अरविंद दूकान में दीपावली की पूजा पाठ कर अपनी बाइक पर अपने पुत्र शिवम को बैठाकर वापस अपने घर रानीपुर लौंट रहे थे। वहीं सूरज बसैठ पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर चानपुरा अपने घर लौट रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity System: बिहार में बिजली विभाग का नया सॉफ्टवेयर बना सिरदर्द, 24 दिनों से ठप कामकाज, उपभोक्ता परेशान

इसी क्रम में बसैठ में नर्सरी के पास दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गई। जिसमें दोनों यूवक व अरविंद का पुत्र शिवम गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अरविंद व उनके पुत्र शिवम को डीएमसीएच दरभंगा भेजा गया, जहां रास्ते में ही अरविंद की मौत हो गई।

वहीं शिवम का इलाज पटना में चल रहा है। वहीं दूसरे घायल सूरज को मधुबनी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह बेनीपट्टी थाना के एसआइ शेषनाथ प्रसाद, संजीत कुमार व देवकुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने रानीपुर गांव पहुंचकर मृतक अरविंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

वहीं, मधुबनी निजी क्लिनिक से दूसरे शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है। बेनीपट्टी थाना पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर ली है। उधर घटना के बाद से मृतकों के घर में मातम पसर गया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: बिहार में ‘दुर्लभ खनिज’ का महाभंडार, जल्द शुरू होगी अरबों की नीलामी प्रक्रिया

दुर्लभ खनिज: बिहार में खनिजों का बड़ा खजाना मिला है! राज्य के खान एवं...

जस्टिस वर्मा जांच: सरकारी बंगले में जले नोट, अब संसद में उठेगा सवाल!

जस्टिस वर्मा जांच: दिल्ली में एक पूर्व जज के सरकारी बंगले में आग लगने...

Jehanabad Hospital OPD जहानाबाद अस्पताल OPD ठप: डॉक्टरों ने BJP नेता पर लगाए गंभीर आरोप, मरीज बेहाल

Jehanabad Hospital OPD: बिहार के जहानाबाद में सदर अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह...

Bihar Underage Driving: नाबालिगों के गाड़ी चलाने पर अब माता-पिता भी जाएंगे जेल, जून से चलेगा महाअभियान

Underage Driving: बिहार में अब नाबालिगों के हाथ में स्टीयरिंग या हैंडल थमाना अभिभावकों...