back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News: लदनियां में हथियार के साथ बाइक चालक समेत दो युवक गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

लदनियां थाना पुलिस ने सोमवार की रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हथियार के साथ बाईक चालक समेत दो युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस बल के सहयोग से सोमवार की रात लदनियां बाजार से महज दो किलोमीटर दूर पर एनएच 227 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

इसी क्रम में बिना नंबर प्लेट के दो मोटरसाइकिल को रोका गया। पुलिस को देखते हुए दो बाइक सवार भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी लेने पर दोनों बाइक चालक के पास अलग-अगल एक देशी लोडेड कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में थाना कांड संख्या-295/24 दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की रात विशेष अभियान में सूचना पर छपकी में एनएच 227 पर वाहन चेकिंग लगाया गया। तेनुआही से लदनियां की ओर बिना नंबर प्लेट के दो बाइक से चार व्यकि जा रहा था। पुलिस गाड़ी देख दोनों बाइक पर सवार व्यक्ति भागने में सफल रहा।

चेकिंग के दौरान दोनों बाइक चालक को रोक कर तलाशी लेने के क्रम में उसके कमर से अलग  एक लोडेड देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के भेलवा टोला निवासी 22 वर्षीय मो.अकबर एवं कमला रोड निवासी 21 वर्षीय किशोर कुमार मंडल बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मो. अकबर के पास से दो जिंदा कारतूस एवं किशोर कुमार मंडल के पास से एक देशी लोडेड कट्टा बरामद किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत-दक्षिण अफ्रीका भिड़ंत, बुमराह ने ढाया कहर

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिल की धड़कनें तेज हो गईं...

Juhi Chawla: बेटी जाह्नवी मेहता के जन्मदिन पर जूही चावला ने लगाए 1000 पेड़, हर कोई कर रहा सलाम!

Juhi Chawla News: बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा जूही चावला ने अपनी बेटी जाह्नवी मेहता...

T20 World Cup: बुमराह के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीका, भारत ने कसा शिकंजा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज, सुपर 8 मुकाबले में भारत और...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 के मुकाबले में भारत की धमाकेदार शुरुआत, अर्शदीप ने बरपाया कहर!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है! क्रिकेट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें