
जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स। पुलिस ने कोचिंग के छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार मामले में कोचिंग संचालक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्र की नानी के बयान पर थाने में उक्त कोचिंग संचालक पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
जो जयनगर शहर के भेलवाटोल के निकट वार्ड 6 स्थित राकेश मैथमेटिक्स कोचिंग का संचालन करता है जिसकी पहचान राकेश रंजन कुमार यादव के रूप में हुई है। एफआईआर के अनुसार बताया गया है कि नेपाल का नाबालिग छात्र उक्त कोचिंग में पढ़ाई करता है।
वहीं, कोचिंग के होस्टल में रहता था। संचालक पर पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया है कि वह हॉस्टल में कोचिंग संचालक सह शिक्षक ने उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार किया। बाद में पीड़ित लड़के ने अपनी नानी को घटना की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोगों ने कोचिंग को घेर लिया। तथा संचालक को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। गुरुवार की देर शाम पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने लोगों के कब्जे से कोचिंग संचालक को निकाला। तथा पीड़ित छात्र के नानी के बयान पर दर्ज एफआईआर के बाद उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




