spot_img

मधुबनी जिले में खेग्रामस बनाएगा 60 हजार सदस्य, अभियान में जुटे बेचन राम, कहा-लक्ष्य के हैं बेहद करीब

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
बेनीपट्टी में भाकपा माले (खेग्रामस) के प्रखंड कमेटी की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: बेनीपट्टी में शहीद भवन परिसर में बैठक में शामिल खेग्रामस के कार्यकर्त्ता

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज ब्यूरो। बेनीपट्टी मुख्यालय के शहीद भवन परिसर में भाकपा माले (खेग्रामस) प्रखंड कमेटी की बैठक बीरबल दास की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

- Advertisement -

बैठक में खेग्रामस के जिला सचिव बेचन राम ने कहा कि राज्य स्तरीय बैठक में खेग्रामस की ओर से अब तक चलाए गए सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। इसमें मधुबनी जिले में खेग्रामस के 60 हजार सदस्य बनाये जाने के लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी वालों की मौज! अब घर बैठे भरें होल्डिंग टैक्स, नगर निगम ने दी बड़ी सहूलियत | जानिए कब और कैसे? बस एक क्लिक में काम खत्म

इसमें अब तक सभी प्रखंडों को मिलाकर करीब 25 हजार सदस्य बनाए गए हैं। इस दौरान भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य प्रेम कुमार झा ने कहा कि खेग्रामस के सदस्यता अभियान के लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाएगा।

बिहार सरकार की जमीन पर बसे एससी-एसटी जातियों के लोगों को पर्चा देने को कब से कहा जा रहा है लेकिन बेनीपट्टी अंचल प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण उन भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन नही दिया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी वालों की मौज! अब घर बैठे भरें होल्डिंग टैक्स, नगर निगम ने दी बड़ी सहूलियत | जानिए कब और कैसे? बस एक क्लिक में काम खत्म

वक्ताओं ने कहा इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर धारदार आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा। मौके पर खेग्रामस के जिला प्रभारी अनिल कुमार सिंह, उपेंद्र पासवान, विवेकी सदाय, सोनधारी राम, कलेवर सदाय, शिव राम, तेतर पासवान, विंदा देवी, सोनी देवी, मलभोगिया देवी सज्ञान देवी और रेशमा देवी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी वालों की मौज! अब घर बैठे भरें होल्डिंग टैक्स, नगर निगम ने दी बड़ी सहूलियत | जानिए कब और कैसे? बस एक क्लिक में काम खत्म

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rohtas News: पायलट बाबा धाम के बाहर मिला केरल के पर्यटक का शव, क्या है मौत का रहस्य?

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में पायलट बाबा धाम के मुख्य द्वार के बाहर केरल के एक 30 वर्षीय पर्यटक का शव मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक जांच में आत्महत#RohtasNews,#BiharPolice,#TouristDeath

बड़ी खबर: बिहार में अब AI बताएगा आपके इलाके में कहां है सबसे ज्यादा खतरा! पुलिस का नया ‘क्राइम हॉटस्पॉट’ प्लान

Bihar Police AI: बिहार पुलिस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके 'क्राइम हॉटस्पॉट' की पहचान करेगी। डायल-112 की शिकायतों का विश्लेषण कर अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी।#BiharPolice,#CrimeHotspot,#Dial112

मधुबनी वालों की मौज! अब घर बैठे भरें होल्डिंग टैक्स, नगर निगम ने दी बड़ी सहूलियत | जानिए कब और कैसे? बस एक क्लिक...

Madhubani Holding Tax: मधुबनी नगर निगम ने नागरिकों के लिए होल्डिंग टैक्स के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की है। 8 जुलाई 2026 से लोग घर बैठे अपना टैक्स जमा कर सकेंगे, जिससे कार्यालयों#MadhubaniNews,#BiharHoldingTax,#OnlineTaxPayment

Bihar Politics: बिहार में नया दोस्ताना, शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा ऐलान! PK को बताया ‘सबसे योग्य’ | पढ़िए -‘बिहारी बाबू’ का सियासी ‘विस्फोटक’

Bihar Politics: सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रशांत किशोर की चुनावी एंट्री का समर्थन करते हुए उन्हें 'सबसे योग्य' और 'दूरदर्शी' नेता बताया। उन्होंने कहा कि पीके की एंट्री बिहार की#BiharPolitics,#ShatrughanSinha,#PrashantKishor