

देशज टाइम्स फोटो : प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोढ़ा गैंग के गिरफ्तार अपराधी की जानकारी देते एसडीपीओ व अन्य
झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर थाना क्षेत्र के रामचौक जैसे व्यस्ततम इलाके में बीते 10 नवंबर को 78 हजार रुपए से भरी थैली झपटकर भागने वाले अपराधी को पुलिस घटना के 7 दिनों बाद ही गिरफ्तार (Vicious robber of Katihar Kodha gang arrested) कर लिया।
गिरफ्तार अपराधी पुनः झंझारपुर पहुंच कर लूट की नई योजना को अंजाम देने के लिए आया था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना पर झंझारपुर बाजार के पीएनबी बैंक के समीप से गिरफ्तार किया जबकि उसका दूसरा सहयोगी बाइक से भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार किया। झंझारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर बुद्ध राम ने प्रेस को बताया कि गिरफ्तार अपराधी कटिहार जिले के रावतारा थाना क्षेत्र के रावतारा गांव निवासी समी यादव का 24 वर्षीय पुत्र पवन कुमार यादव है।
इसके पास से एक छोटा सा बटन वाला मोबाइल जप्त किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि 10 नवंबर को लौकही थाना क्षेत्र के मंशापूर गांव निवासी 65 वर्षीय जगतानंद मिश्र जब लगड़ा चौक के समीप एसबीआई बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे थे।
राम चौक के समीप उनसे उक्त अपराधी ने 78 हजार रुपये झपटकर फरार हो गया था। इसी मामले को लेकर दो अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। तत्काल टावर लोकेशन व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक के समीप एक्टिव अपराधी की गिरफ्तारी की गई।
लूटे गए रुपए खर्च किए जाने की बात अपराधी ने बताई थी। पंजाब नेशनल बैंक के समीप पर्व के समय दूसरे कांड को अंजाम देने की फिराक में उक्त अपराधी लगा हुआ था। घराये व्यक्ति का आपराधिक इतिहास के लिए रावतारा थाने में प्रतिवेदन भेजा गया है।


