spot_img

भाकपा बेनीपट्टी अंचल परिषद के कार्यकर्ता सम्मेलन से आई आवाज, बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
भाकपा बेनीपट्टी अंचल परिषद के 29 वें कार्यकर्ता सम्मलेन में
फोटो: बेनीपट्टी के छोलकाढ़ा गांव में भाकपा के अंचल परिषद सम्मलेन में मौजूद नेतागण

- Advertisement -

बेनीपट्टी,मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के छोलकाढ़ा स्थित शहीद पलटू यादव-संत खतवे नगर में प्राथमिक विद्यालय परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेनीपट्टी अंचल परिषद के 29 वें कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिरपित पासवान ने की। संचालन मनोज मिश्र ने किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर पूर्व विधायक राम नरेश पांडेय ने कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। दिन दहाड़े हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। अपराधी बेलगाम और अफसर तानाशाह हो चुके हैं। गरीब, दबे कुचले की कोई सुनने वाला नही है़। सरकार सुशासन का ढ़ोल पीट कर लोगों का ध्यान इन ज्वलंत मुद्दों से हटाने की साजिश में जुटी है। लेकिन अब देश की जनता सब कुछ भलीभांति समझ रही है।

- Advertisement -

वहीं शिक्षक नेता अरविन्द प्रसाद व राज्य परिषद सदस्य कृपानंद आजाद ने कहा कि देश में शैक्षणिक अराजकता का माहौल कायम है। सांप्रदायिक आतंकवाद और लोकतान्त्रिक आंदोलन पर हमला जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। आर्थिक असमानता और बाढ़ सुखाड़ से किसान और आमजन त्रस्त है। जिसके खिलाफ लोगों को एकजुट कर इन सभी ज्वलंत मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा।

महिला नेता राजश्री किरण, पार्टी के जिला सचिव मिथलेश झा, भाकपा नेता सूर्य नारायण महतो, बिहार राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के जिला महासचिव शबनम झा व अंचल मंत्री आनंद झा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि सूबे में लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। तमाम योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। बिचौलिए हावी हैं।

समाज के अंतिम पायदान पर काबिज लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। महिला सशक्तिकरण के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा है। गरीब – गुरबे, दबे, कुचले, किसान मजदूर और भूमिहीनों के लिये लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। मौके पर लोकनाथ झा सहित कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का बिहार कनेक्शन! हाजीपुर साइबर कैफे में RAID, 3 लोग हिरासत में, महाराष्ट्र STF की जांच की बड़ी आंच...

Hajipur TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में बिहार के हाजीपुर में बड़ी कार्रवाई हुई है। महाराष्ट्र एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने एक साइबर कैफे पर छापेमारी कर संचालक समेत तीन#BiharNews,#TETPaperLeak,#VaishaliPolice

मनरेगा का सफर खत्म! बिहार में शुरू हुई ‘विकसित भारत’ रोजगार योजना, अब राज्य उठाएगा ₹4500 करोड़ का बड़ा खर्च

Bihar Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने 'विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका गारंटी योजना' लॉन्च की है, जो मनरेगा की जगह लेगी। इस नई योजना से राज्य पर श्रमिकों की मजदूरी का ₹4500 करो#BiharRojgarYojana,#ViksitBharatScheme,#MGNREGA

बिहार में TB मुक्त अभियान की धीमी रफ्तार, मुख्य सचिव का ‘मिशन मोड’ आदेश: 14 अगस्त तक 1 करोड़ स्क्रीनिंग ऑन टारगेट!

Bihar TB Screening: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बिहार में टीबी स्क्रीनिंग की धीमी रफ्तार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सभी विभागों को 'मिशन मोड' में काम करने का सख्त निर्देश#BiharTBFree,#PratyayAmrit,#BiharHealth

समस्तीपुर: बेटे की छठी पर पिता की करंट से मौत, खुशी का माहौल पल भर में चीख-पुकार में बदला!

Samastipur Electrocution: समस्तीपुर में बेटे की छठी का भोज चल रहा था, तभी एक पिता की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।#SamastipurNews,#BiharTragedy,#ElectrocutionDeath