spot_img

Panchayat By-Election In Madhubani | बेनीपट्टी में पंचायत उपचुनाव की धड़कनें तेज, 28 को पड़ेंगे वोट

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: कल पाली पंचायत के 13 और करहारा पंचायत के 1 सहित कुल 14 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, आज पीसीसीपी और पोलिंग पार्टी ईवीएम व चुनाव सामग्रियों के साथ बूथों की ओर होंगे रवाना, देशज टाइम्स फोटो: बेनीपट्टी के श्री लीलाधर हाईस्कूल में मौजूद पोलिंग पार्टी व निर्देश देते आरओ सह बीडीओ

- Advertisement -

बेनीपट्टी, देशज टाइम्स। मधुबनी के बेनीपट्टी में पंचायत उपचुनाव की धड़कनें तेज हो गईं हैं। इसको लेकर कल यानि 28 दिसंबर वोट पड़ेंगे। पंचायत उपनिर्वाचन को लेकर प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है़।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

चुनाव को लेकर आरओ सह बीडीओ के पर्यवेक्षण में ईवीएम सीलिंग कार्य के बाद पोलिंग पार्टी का (Voting will be held on 28th for Panchayat by-election in Benipatti) मिलान होन के साथ आज सभी कर्मी वोटिंग के लिए रवाना होंगे।

- Advertisement -

साथ ही उन्हें चुनाव सामग्री भी उपलब्ध करायी गयीं। जहां आज बुधवार को पीसीसीपी और पोलिंग पार्टी ब्रीफिंग के बाद ईवीएम तथा चुनाव सामग्रियों के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगे।

आरओ सह बीडीओ डा. रवि रंजन ने बताया कि पाली पंचायत में मुखिया पद के लिए होनेवाले मतदान के लिए 13 और करहारा वार्ड 5 में वार्ड सदस्य पद के लिए 1 सहित कुल 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 28 को पूर्वाह्न 7 बजे से अपराहन 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए एक बूथ पर 5 सहित 14 बूथों के लिए 70 मतदान कर्मी को लगाया गया है। वहीं 10 मतदान कर्मी को विशेष परिस्थिति के लिए सुरक्षित रखा गया है़।

चुनाव को लेकर दो सेक्टर व एक जोनल बनाए गए हैं। साथ ही 9 दंडाधिकारी नियुक्त किये गए है़। 28 को मतदान के बाद 30 को श्री लीलाधर उच्च विद्यालय मतगणना केंद्र पर मतगणना प्रक्रिया आयोजित की जायेगी। बता दें कि उपचुनाव को लेकर चल रहे प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार की शाम पांच बजे विराम लग गया।

चुनाव कार्य में डटे हैं ये कर्मी

एआरओ सह बीपीआरओ मधुकर कुमार, एमओ रोहित रंजन, स्वछता अभियान के बीसी त्रिलोक झा, पंचायत सचिव अंकित राज, राहुल कुमार, मनोज कुमार साह, राजू कुमार, सन्नी कुमार, उज्जवल कुमार, नवनीत तिवारी, मिथिलेश कुमार, रवि कुमार, प्रमोद राय, आनंद झा, अजय कुमार साह, दया मोहन प्रसाद, धीरेंद्र झा, नवनीत कुमार और आनंद मोहन चौधरी सहित अन्य कर्मी उप चुनाव कार्य में डटे हुए थे।

इन मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

28 दिसंबर को जिन मतदान केंद्रों पर मतदान होना है़, उनमें पाली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पाली उतरवारी टोल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोइली घाट, प्राथमिक विद्यालय पाली मझिला टोल दांया व बांया भाग, प्राथमिक विद्यालय सुखी टोल पाली, मध्य विद्यालय पाली पूरब दांया और बांया भाग, पंचायत भवन पाली, मध्य विद्यालय पाली उत्तर में दांया व बांया भाग, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 247, 246 तथा करहारा के मध्य विद्यालय सोहरौल दांया भाग शामिल है़।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey