

Madhubani News: हरलाखी में दोस्तों के साथ छत पर बना रहा था Reel, चली गोली, हत्या|
जहां, मधुबनी में घर के इकलौते (Was making a reel with friends on the rooftop in Harlakhi, Madhubani, shot, killed) चिराग को अज्ञात अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या होने से घर में मातम व सन्नाटा गांव में पसर गया है। मृतक पांच बहन से सबसे छोटा भाई था। वहीं मृतक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव कि रहने वाला सहदेव गुप्ता के 14 वर्षीय पुत्र इंदल गुप्ता के रूप में हुआ है।
जानकारी के अनुसार उक्त मृतक अपने गांव के ही चार दोस्तो के साथ रील बना रहा था। जहां रील बनाने के दौरान गोली चल गया। गोली लगने से युवक गंभीर तौर पर जख्मी हो गया था। जहां इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। परंतु स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उक्त बालक का मौत हो गया।
मृतक की मां ने बताया कि वह मेरा इकलौते पुत्र था। आज दोपहर में खाना खाकर अपने घर के छत पर सभी दोस्तों के साथ खेलने गया हुआ था। जब गोली लगी तो एक बच्चे ने आकर मुझे सूचना दी। उस समय पूरी बेहोश होकर खून से लथपथ था।
वही हरलाखी थानाध्यक्ष ने बताया कि, घटना की सूचना मिली है। जहां रील बनाने के दौरान गोली चली है। बताया कि शव आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गोली चलने के बाद सभी दोस्त गांव से फरार हो गया है।



