Madhubani News|Benipatti News| Tyonth case Follow Up| शराब तस्करी के रुपए का बंटवारा…या कुछ और….क्या है त्योंथ गोलीकांड की Theory| जहां, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बेनीपट्टी पुलिस छापेमारी कर रही।
Madhubani News|Benipatti News|त्योंथ काली मंदिर परिसर गोलीकांड नया मोड़
जानकारी के अनुसार,बेनीपट्टी स्थानीय थाना क्षेत्र के त्योंथ काली मंदिर परिसर में शनिवार की शाम हुए गोलीकांड नया मोड़ ले सकता है। फिलहाल पुलिस अनुसंधान कर रही है। साथ ही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस जल्द इसका खुलासा कर सकती है। और इसके लिए पुलिस बारीकी से हर एक बिंदुओं को खंगाल रही है।
Madhubani News| Benipatti News| 20 वर्षीय हरिओम झा अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे
अनुसंधान का नेतृत्व स्वयं एसडीपीओ कर रहे हैं। बता दें कि शनिवार की शाम त्योंथ गांव के रविंद्र नाथ झा के पुत्र 20 वर्षीय हरिओम झा अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था। जिसे कुछ लोग आये और बुलाकर त्योंथ काली मंदिर परिसर में ले गए और गोली मार दी। घायल की दादी के अनुसार रूपए के लेनदेन के कारण गोलीबारी की घटना हुई है। गोली कांड में गम्हरिया के सोनू चौधरी के साथ साथ अन्य लोगों का नाम आ रहा है। सूत्रों की माने तो यह मामला शराब तस्करी से जुड़ा हुआ हो सकता है।
Madhubani News| Benipatti News| शराब तस्करी के बाद इकट्ठे रुपए के बंटवारे में तू-तू मैं-मैं के बाद गोलीबारी
कहा जा रहा है कि शराब तस्करी के बाद इकट्ठे किए गये रुपये के बंटवारे में तू-तू मैं-मैं के बाद गोलीबारी की घटना हुई है। जिसको लेकर पुलिस अनुसंधान गंभीरता के साथ जारी है और हो सकता है कि जल्द मामले का पुलिस उद्भेदन कर दें। इधर, शनिवार को गोली लगने से घायल हरिओम झा का दरभंगा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Madhubani News| Benipatti News| पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया
घायल ने दरभंगा पुलिस के समक्ष फर्दबयान दिया है। वहीं इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि फर्दबयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल अभी पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।