Deshaj Times

Madhubani News: वाहन के ठोकर से महिला की मौत, बच्चों के सर से उठा माता-पिता का साया

Madhubani News: वाहन के ठोकर से महिला की मौत, बच्चों के सर से उठा माता-पिता का साया

Madhubani News: वाहन के ठोकर से महिला की मौत, बच्चों के सर से उठा माता-पिता का साया

शहर के लहेरियागंज नाका पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई है़। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की अहले सुबह मधुबनी शहर के लहेरियागंज के नाका पर नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 8 के राम जानकी मंदिर मोहल्ला निवासी नंदकुमार राम की पत्नी रामप्यारी देवी अज्ञात वाहन के ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल Madhubani

डायल 112 मधुबनी की पुलिस, नगर थाना की पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को सदर अस्पताल मधुबनी इलाज के लिए लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृत महिला के दो बच्चे हैं।

 

मृतका के पति की मृत्यु पहले ही हो चुकी है़। और अब सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई है। दोनों मानसिक रूप से हल्के विक्षिप्त बच्चे अब अनाथ हो चुके हैं और अपने माता-पिता के लिए चीख- पुकार कर रहे हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है़।

Exit mobile version