spot_img

Madhubani News| मधुबनी में दिन-दहाड़ नगर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर ननद-भौजाई से 25 हजार की लूट

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| मधुबनी नगर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर ननद-भौजाई से 25 हजार की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए अपराधियों ने मधुबनी नगर थाना पुलिस को खुली चुनौती दी है। जहां, दो महिलाएं जो रिश्ते में ननद और भौजाई हैं, बड़ी लूट का शिकार (Women robbed just 200 meters away from Madhubani Nagar police station) बनीं हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Madhubani News| समूह का पैसा जमा करने आयी,झपट्टामार गिरोह के उच्चकों का शिकार बनीं

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को समूह का पैसा जमा करने आयी जहां वो बाइक सवार झपट्टामार गिरोह के उच्चकों का शिकार हो गई। उचक्के पैसे छीनकर फरार हो गए। छिनतई की ये घटना मधुबनी नगर थाना क्षेत्र से महज 200 मीटर के दूरी पर (Women robbed just 200 meters away from Madhubani Nagar police station) घटित हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नीतीश सेतु उद्घाटन के बाद बवाल: RJD समर्थकों ने फाड़े PM मोदी के पोस्टर, लगे लालू-तेजस्वी के नारे

Madhubani News| सकरी की रहने वाली हैं वीणा और आरती, बीच दोपहर बाटा चौक…जिला परिषद ऑफिस

जानकारी के मुताबिक, सकरी थाना क्षेत्र के मेघौन गांव की रहने वाली वीणा देवी एवं आरती देवी गुरुवार दोपहर बाटा चौक स्थित एक्सिस बैंक में ग्रुप का पैसा जमा कराने आ रही थी। जिला परिषद कार्यालय के सामने ऑटो से उतरी। यह मुख्य सड़क मधुबनी और दरभंगा को जोड़ती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Accident |पटना में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने कुचला, 4 की मौत! तीन गंभीर

Madhubani News| ऑटो ड्राइवर को भाड़ा दे ही रही थी कि पहुंच गए अपराधी, कैश 25 हजार झपट कर फरार

ऑटो से उतरने के दौरान आरती देवी उक्त ऑटो ड्राइवर को भाड़ा दे रही थी। तभी बाइक पर सवार दो युवक थैले में रखे नकद 25 हजार रूपए झपट कर भाग निकले। वीणा देवी ने बताया कि झपट्टामार गिरोह के दो युवक बाइक पर सवार थे। दोनों युवक ने हेलमेट पहना रखा था। जिस कारण उनकी पहचान नही हो पाई।

यह भी पढ़ें:  बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Madhubani News| नगर थाना में पीड़ित दोनों महिलाओं के आवेदन के बाद…

वहीं इस घटना को लेकर नगर थाना में पीड़ित दोनों महिला ने आवेदन दिया है। आवेदन मिलते ही नगर थाना पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई है। और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।वहीं मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar