spot_img

Madhubani News: मजदूर Strike पर, नहीं हुआ ‘ निर्माण कार्य ‘? 3 बर्खास्त

spot_img
- Advertisement -

झंझारपुर | मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड ने निर्माण कार्य में लगे मजदूर की पिटाई कर दी। इस बात को लेकर मजदूरों में आक्रोश बढ़ गया और मजदूर सोमवार को हड़ताल पर चले गए जिससे निर्माण कार्य पूरी तरह ठप्प रहा। घटना बीते रविवार की रात की बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिक्यूरिटी गार्ड ने छबिला साह नामक मजदूर की पिटाई कर दी। उसे बचाने आए मजदूर के मेट रितनेश कुमार की भी पिटाई की गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उसे लोहे के रोड से पीठ और छाती पर पीटा गया। रॉड के लाल निशान सोमवार को भी पूरी तरह दिख रहा था। रात में तो मामला किसी तरह शांत हो गया, लेकिन सुवह जब अन्य मजदूरों को जानकारी मिली तो सभी ने काम बंद कर दिया।

- Advertisement -

आरोपी 3 Security Guards को तत्काल हटवाया,असिस्टेंट मैनेजर ने की मध्यस्थता

आक्रोशित मजदूरों ने प्रबंधक के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए सिक्युरिटी गार्ड पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। कार्यालय में मौजूद एसिसटेंट मैनेजर व्रजमोहन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीन सिक्यूरिटी गार्ड को उसके एजेंसी से कह कर तुरंत ही नौकरी से हटवा दिया। उन्होने बताया कि हटाए गए सिक्यूरिटी गार्ड नवीन झा, मुकेश कुमार एवं राजा कुमार है। उन्होने कहा कि निर्माण एजेंसी को इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।

 

बेवजह हंगामा किया जाना ठीक नहीं है। यह इन लोगों का आपसी मामला था जिससे हमारा काम प्रभावित हो रहा है। उन्होने कहा कि तीन गॉर्ड को हटा दिया गया है। दूसरी तरफ मजदूर यह मांग कर रहे थे कि सोमवार को उनकी दैनिक मजदूरी एवं खाना वगैरह के पैसे निर्माण एजेंसी दे।

 

Madhubani: सहायक प्रबंधक ने कहा –

वे कंपनी के वरीय अधिकारियों से इस संबंध में बात करेंगे। सोमवार को साइट पर प्रोजेक्ट मैनेजर नहीं थे। घटना के बावत बताया गया कि रविवार रात छवीला साह नामक मजदूर बाहर से मोबाईल पर बात करते हुए आया और रूम का ताला खोलने लगा। मोबाईल पर वह किसी से अपशब्द में बात कर रहा था। इसी बात को लेकर सिक्यूरिटी गार्ड ने उसके साथ मारपीट प्रारंभ कर दी।बचाने आये लेवर मेट रितनेश कुमार के शरीर पर चोट के निशान भी बने हुए हैं। सहायक प्रबंधक ने बताया कि वे पूरे मामले को खत्म करने की कोशिश में लगे हैं। कॉलेज कैंपस में हंगामा की बात सुनकर किसी ने 112 पर फोन किया था। पुलिस भी पहुंची थी। मगर पुलिस से किसी तरह की किसी ने कोई शिकायत नहीं की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence